लाइव न्यूज़ :

महात्मा गांधी की जयंती पर नंबर एक ट्र्रेंड कर रहा है '#गोडसे_अमर_रहें', कांग्रेस ने अमित शाह पर उठाए गंभीर सवाल

By पल्लवी कुमारी | Updated: October 2, 2019 18:46 IST

30 जनवरी 1948 को नई दिल्ली के बिड़ला भवन में नाथूराम गोडसे ने महात्‍मा गांधी की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

Open in App
ठळक मुद्दे''#गोडसे_अमर_रहें'' के साथ ट्विटर दो समूह में बंट गया है। एक वह जो गोडसे के पक्ष में हैं और दूसरे जो उनके खिलाफ हैं।''#गोडसे_अमर_रहें'' हैशटैग के साथ लोग कांग्रेस पार्टी की ओर से प्रतिक्रिया आने के बाद ज्यादा ट्वीट कर रहे हैं।

देश के राष्ट्रपिता महात्‍मा गांधी का आज (2 अक्टूबर) को 150वीं जयंती है। आज पूरा देश उनकी 150वीं जयंती मना रहा है। ऐसे में सोशल मीडिया कैसे पीछे रह जाता है। ट्विटर पर महात्‍मा गांधी की 150वीं जयंती को लेकर #GandhiJayanti, #GandhiAt150, #MahatmaGandhi #Bapu जैसे कई हैशटैग ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा है। लेकिन इसी बीच नंबर पर '#गोडसे_अमर_रहें' ट्रेंड कर रहा है। इस हैशटैग के साथ ट्विटर पर लोगों की दो तरह की प्रतिक्रिया है। एक तबका नाथूराम गोडसे के पक्ष में है तो दूसरा उसके खिलाफ। 

 30 जनवरी 1948 को नई दिल्ली के बिड़ला भवन में गांधी जी की नाथूराम गोडसे ने गोली मारी थी। नाथूराम गोडसे कट्टर हिन्दू समर्थक थे। नाथूराम गोडसे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पुणे से पूर्व सदस्य थे। गोडसे का मानना था कि भारत विभाजन के समय गांधी जी ने भारत और पाकिस्तान के मुसलमानों के पक्ष का समर्थन किया था।

'#गोडसे_अमर_रहें' हैशटैग के साथ लोग कांग्रेस पार्टी की ओर से प्रतिक्रिया आने के बाद ज्यादा ट्वीट कर रहे हैं। कांग्रेस ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया, ''गांधी जी की 150 वीं जयंती पर हमें अपने आप से एक कठिन लेकिन महत्वपूर्ण प्रश्न पूछना चाहिए, क्या हमारा सरकार अभी भी गांधी के भारत का प्रतिनिधित्व करती है या यह अब गोडसे के समान है? क्या आपको नहीं लगता है गृह मंत्री अमित शाह का ये भाषण इसे स्पष्ट करता है।''

देखिए लोग कैसी-कैसी प्रतिक्रिया दे रहे हैं... 

एक यूजर ने लिखा जो लोग भी #गोडसे_अमर_रहें के समर्थन में ट्वीट कर रहे  हैं वो लोग आतंकवादी हैं। 

एक यूजर ने लिखा, ''देश का बँटवारा होने के बाद गाँधी को कोई नहीं पूछता था। वह इस तरह की उल जलूल बयान बाज़ी करके अपनी ओर जनता का ध्यान खींचना चाहते थे। नेहरू ने भी उनसे अपना दरकिनार कर लिया था। गांधी जी को मार कर गोडसे ने उनको अमर कर दिया।''

वहीं एक यूजर का कहना है कि, लाल बहादुर शास्त्री जी के हत्या करने वाली इंदिरा अगर अमर है तो फिर गोडसे क्यों नहीं?

एक यूजर ने लिखा, मैं नहीं चाहती की नाथूराम गोडसे अमर रहे। 

टॅग्स :महात्मा गाँधीनाथूराम गोडसेट्विटर
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वX हुआ डाउन, हजारों यूजर्स परेशान, ग्लोबल आउटेज से टाइमलाइन और मोबाइल ऐप बाधित

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में झूले पर लटकी महिला का वीडियो वायरल

विश्वदुनिया भर में हज़ारों यूज़र्स के लिए डाउन हुआ एक्स, हजारों ग्लोबल आउटेज की शिकायतें

ज़रा हटकेVIDEO: प्लेट नहीं, फावड़े पर परोसी बिरयानी! वीडियो देख भड़के लोग – बोले, 'ये अन्न का अपमान है'

ज़रा हटकेस्टेज पर धुआं देखते ही डर गईं नन्हीं कलाकार! स्कूल फंक्शन का ये Video देख हंसी नहीं रुकेगी

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल