लाइव न्यूज़ :

डॉलर के मुकाबले रुपया 75.09 हुआ तो पीएम मोदी हो रही है आलोचना, कुमार विश्वास का तंज-'रुपये ने मार्गदर्शक-मंडल की सदस्यता ली'

By पल्लवी कुमारी | Updated: March 19, 2020 15:56 IST

रुपये में गिरावट पर कारोबारियों ने कहा कि कोरोना वायरस महामारी के चलते वैश्विक और घरेलू अर्थव्यवस्था में तेज गिरावट के चलते कारोबारियों में बेचैनी बढ़ रही है।

Open in App
ठळक मुद्देकुमार विश्वास डॉलर और रुपया पर किया गया ट्वीट वायरल हो गया है।रुपया बुधवार को डॉलर के मुकाबले 74.26 पर बंद हुआ था।

मुंबई: देश में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों और घरेलू इक्विटी बाजार में कमजोरी के चलते अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में गुरुवार (19 मार्च) को भारी गिरावट देखी गई और भारतीय मुद्रा 75 के स्तर से नीचे गिर गई। मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि बाजार के भागीदार देश में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को लेकर चिंतित हैं और इसका अर्थव्यवस्था पर गहरा असर पड़ सकता है। इस मामले पर सोशल मीडिया पर लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। आप (AAP) के पूर्व नेता और कवि कुमार विश्वास ने ट्वीट करते हुए कहा, ''रुपए ने मार्गदर्शक-मंडल की सदस्यता ले ली?''

कुमार विश्वास का यह ट्वीट वायरल हो गया है। इस ट्वीट पर हजारों लोगों के लाइक्स हैं। 

एक यूजर ने कहा, कोई मोदी जी को कुछ नहीं बोलेगा...सब कोरोना की वजह से हुआ है। 

देखें और लोगों की प्रतिक्रिया 

जानें भारत में कोरोना की क्या स्थिति है?

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़कर 169 हो चुके हैं। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया कमजोरी के साथ 74.96 के भाव पर खुला। इसमें आगे गिरावट जारी रही और यह डॉलर के मुकाबले 75.12 के स्तर पर जा पहुंचा। इस तरह रुपये में पिछले बंद भाव के मुकाबले 86 पैसे की भारी गिरावट हुई।

रुपया बुधवार को डॉलर के मुकाबले 74.26 पर बंद हुआ था। कारोबारियों ने कहा कि कोरोना वायरस महामारी के चलते वैश्विक और घरेलू अर्थव्यवस्था में तेज गिरावट के चलते कारोबारियों में बेचैनी बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि घरेलू इक्विटी बाजार में तेज गिरावट और विदेशी फंडों के लगातार तेजी से बाहर जाने के चलते माहौल और खराब हुआ। 

टॅग्स :डॉलरकुमार विश्वासनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?