लाइव न्यूज़ :

PM मोदी ने देश को संबोधित करने से पहले ने शेयर किया एक वीडियो, कहा- इस मां की भावना का आदर करें, देखें वीडियो

By अनुराग आनंद | Updated: March 24, 2020 13:14 IST

देश को संबोधित करने से पहले नरेंद्र मोदी ने एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने देश के लोगों से लॉकडाउन के दौरान घर में रहने की अपील की है।

Open in App
ठळक मुद्देवीडियो में देखा जा सकता है कि झुग्गी के बाहर बैठी एक बुजुर्ग महिला 22 मार्च की संध्या थाली पीट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील को समर्थन दे रही है। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 19 मार्च को देश को संबोधित किया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि 22 मार्च को सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक 'जनता कर्फ्यू' मनाया जाएगा।

नई दिल्ली:कोरोना वायरस को लेकर पूरे विश्व में हाहाकार मचा हुआ है। वहीं, भारत इस पर काबू पाने के लिए भरसक प्रयास कर रहा है। इस बीच आज एकबार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रात आठ बजे देश को संबोधित करेंगे। पीएम कोरोना वायरस के खतरे से संबंधित महत्वपूर्ण पहलुओं पर राष्ट्र को संबोधित करेंगे।

देश को संबोधित करने से पहले नरेंद्र मोदी ने एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने देश के लोगों से लॉकडाउन के दौरान घर में रहने की अपील की है। ये वीडियो जनता कर्फ्यू के दौरान का है, जहां एक बेघर महिला अपनी कुटिया के बाहर थाली बजा रही हैं। पीएम मोदी ने वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा, ''आइए इस मां की भावना का आदर करें और घर में रहें. वो हमें यही संदेश दे रही है।''

बता दें कि 11 सेकेंड के इस वीडियो में देखा जा सकता है कि झुग्गी के बाहर बैठी एक बुजुर्ग महिला पीएम मोदी की अपील पर 22 मार्च की संध्या थाली पीट कर प्रधानमंत्री के अपील को समर्थन दे रही है। 

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 19 मार्च को देश को संबोधित किया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि 22 मार्च को सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक 'जनता कर्फ्यू' मनाया जाएगा। 22 मार्च को शाम 5 बजे लोग देश के निस्वार्थ सेवा प्रदाताओं का धन्यवाद करेंगे।

महामारी की आर्थिक चुनौतियों का सामना करने के लिए 'कोविड-19 आर्थिक मोचन कार्यबल' की स्थापना प्रधानमंत्री ने नागरिकों को घबराहट में खरीदारी से बचने की सलाह दी थी। साथ ही साथ आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता का आश्वासन दिया था। पीएम मोदी के संबोधन के बाद 'जनता कर्फ्यू' असरदार साबित हुआ था और लोग अपने घरों में रहे। सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा था। 

बीते दिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोगों से लॉकडाउन का गंभीरता से पालन करने की अपील करते हुए राज्य सरकारों से कहा था कि वे नियमों और कानूनों का पालन कराना सुनिश्चित करें। मोदी ने ट्वीट कर कहा था कि लॉकडाउन को अब भी कई लोग गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। कृपया करके अपने आप को बचाएं, अपने परिवार को बचाएं, निर्देशों का गंभीरता से पालन करें। राज्य सरकारों से मेरा अनुरोध है कि वे नियमों और कानूनों का पालन करवाएं। 

बता दें, भारत में कोरोना वायरस से संक्रमण के अब तक करीब 500 मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मंगलवार तक के आंकड़ों में यह संख्या सामने आई है। मंगलवार सुबह तक के अद्यतन आंकड़ों के मुताबिक देश में कोविड-19 के कुल मामले 492 हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि इन आंकड़ों में कम से कम 41 विदेशी नागरिक शामिल हैं और अब तक नौ मौत हो चुकी है। देश में 22 नये मामले सामने आने के बाद कोविड-19 से अब भी संक्रमित लोगों की संख्या 446 है। पिछले कुछ दिनों में संक्रमण के मामले अचानक बढ़ने के बाद अधिकारियों ने लगभग पूरे देश में लॉकडाउन (बंद) लागू कर दिया है जिसके तहत लोगों के एकत्र होने पर प्रतिबंध हैं और सड़क, रेल एवं हवाई यातायात पर 31 मार्च तक रोक लगा दी गई है।

टॅग्स :कोरोना वायरसनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारतमाता शीतला मंदिर भगदड़ः अव्यवस्था-पुलिस सुस्ती?, श्रद्धालु बोले- 8 महिलाओं की मौत, प्रशासन जिम्मेदार?, वीडियो

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो