लाइव न्यूज़ :

World Population Day: बच्चे पैदा करने के संबंध में सोच समझकर फैसला करें, नगालैंड के मंत्री तेमजेन इम्ना अलोंग ने लोगों से की अपील, देखें

By सतीश कुमार सिंह | Updated: July 11, 2022 21:11 IST

नागालैंड के मंत्री और बीजेपी नेता तेमजेन इम्ना अलोंग ने ट्विटर पर अपने 'एकल आंदोलन' में शामिल होने का आग्रह किया है। 

Open in App
ठळक मुद्दे 'छोटी आंखें' होने के फायदे बताते हैं। 42 वर्षीय मंत्री स्वयं अविवाहित हैं। संदेश विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर ट्वीट किया।

कोहिमाः नागालैंड के मंत्री और बीजेपी नेता तेमजेन इम्ना अलोंग विश्व जनसंख्या दिवस पर चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हो रहा है। बेदाग सेंस ऑफ ह्यूमर के साथ लोगों को दीवाना बना लिया। वायरल वीडियो से इंटरनेट पर तहलका मचा दिया।

वह 'छोटी आंखें' होने के फायदे बताते हैं। मंत्री ने ट्विटर पर अपने 'एकल आंदोलन' में शामिल होने का आग्रह किया है। हमारे देश के युवाओं को उनके जैसे '#StaySingle' के लिए कहा है। अलोंग ने सोमवार को लोगों से अविवाहित रहने और जनसंख्या वृद्धि पर ‘‘समझदारी’’ दिखाते हुए ‘‘एकल जीवन आंदोलन’’ में शामिल होने की अपील की।

42 वर्षीय मंत्री स्वयं अविवाहित हैं। उन्होंने अपना संदेश विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर ट्वीट किया। अलोंग नगालैंड भाजपा अध्यक्ष और राज्य विधानसभा के पहली बार सदस्य चुने गए हैं। वर्तमान समय में उनके पास उच्च शिक्षा और आदिवासी मामलों का प्रभार है।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर, आइये हम जनसंख्या वृद्धि के मुद्दों के प्रति समझदारी दिखाएं और बच्चे पैदा करने के संबंध में सोच समझकर फैसला करें। अथवा मेरी तरह एकल जीवन व्यतीत करें और हम एक सतत भविष्य की दिशा में योगदान कर सकते हैं।

आइए, आज एकल आंदोलन में शामिल हों।’’ हालांकि, उन्हें इस संबंध में जानकारी लेने के लिए कॉल किया गया और व्हाट्सएप संदेश भेजे गए कि क्या उन्होंने ‘एकल जीवन आंदोलन’ शुरू किया है, लेकिन उनका कोई जवाब नहीं आया। 

टॅग्स :वर्ल्ड पापुलेशन डेBJPनागालैंडसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो