लाइव न्यूज़ :

'मेरी बेटी रोजाना कमाती है ₹1.8 लाख..', सचिन तेंदुलकर का डीपफेक वीडियो हुआ वायरल, 'क्रिकेट के भगवान' की आई प्रतिक्रिया

By आकाश चौरसिया | Updated: January 15, 2024 14:24 IST

क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर ने सोमवार को अपने फॉलोअर्स को वायरल हो रहे डीपफेक वीडियो पर सतर्क किया है। उन्होंने शख्त लहजे में कहा कि उनका वायरल हुए वीडियो में वो नहीं है बल्कि इसे तकनीक द्वारा छेड़छाड़ करके बनाया गया है। 

Open in App
ठळक मुद्देसचिन तेंदुलकर ने सोमवार को अपने फॉलोअर्स को वायरल हो रहे डीपफेक वीडियो पर किया सतर्क उन्होंने शख्त लहजे में फॉलोअर्स को सचेत किया इस बात का खंडन खुद सचिन तेंदुलकर ने सोशल मीडिया पर किया है

नई दिल्ली: मास्टर बलास्टर सचिन तेंदुलकर ने सोमवार को अपने फॉलोअर्स को वायरल हो रहे डीपफेक वीडियो पर सतर्क किया है। उन्होंने शख्त लहजे में कहा कि उनका वायरल हुए वीडियो में वो नहीं है बल्कि इसे तकनीक द्वारा छेड़छाड़ करके बनाया गया है। 

इस वीडियो में सचिन तेंदुलकर एक मोबाइल गेमिंग एप्लिकेशन का समर्थन करते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में ये भी कहते नजर आ रहे सचिन की इस ऐप का प्रयोग उनकी बेटी भी कर रही है। यही नहीं इस तरीके से उनकी बेटी एक अच्छी इनकम जनरेट कर रही है। 

लेकिन, वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि तेंदुलकर की आवाज और उनके चेहरे से छेड़छाड़ हुई है। यह पूरी तरह से सच्चाई से परे हैं, इस बात का खंडन खुद सचिन तेंदुलकर ने सोशल मीडिया पर किया है। 

तेंदुलकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर कर लिखा, यह वीडियो पूरी तरह से फेक है। इसे आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल करके बनाया गया है और इसका उपयोग गलत उद्देश्य को पूरा करने के लिए किया जा रहा है। इसके अलावा उन्होंने सभी से निवेदन करते हुए कहा है कि इस तरह के वीडियो, विज्ञापन और एप्स को सोशल मीडिया साइट्स पर रिपोर्ट करें। 

उन्होंने ये भी कहा कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को सर्तक होने की जरुरत है और जिम्मेदारी से आयी शिकायत का निस्तारण भी तुरंत करना चाहिए। उन्होंने कहा कि तेजी से की गई कार्रवाई कहीं न कहीं इस तरह के डीपफेक वीडियो और फैल रही गलत जानकारी को रोकेगी। 

टॅग्स :क्रिकेटसचिन तेंदुलकरसारा तेंदुलकरभारतसोशल मीडियाइंस्टाग्राम
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

क्रिकेटक्या BCCI आईपीएल को हर सीज़न में 74 से बढ़ाकर 94 मैच करने का बना रहा है लक्ष्य? चेयरमैन अरुण धूमल ने दिया जवाब

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो