लाइव न्यूज़ :

शादी के महज 3 दिन बाद बनी मां?, 60 वर्षीय स्कूल संचालक राकेश कुमार साह के साथ विवाह, 28 वर्षीय शिक्षिका शाइस्ता परवीन ने दिया बच्ची को जन्म

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 25, 2026 19:38 IST

मुजफ्फरपुरः औराई थाना में 18 फरवरी को शाइस्ता परवीन के भाई फैसल इमाम अशरफ ने बहन के अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

Open in App
ठळक मुद्देमुजफ्फरपुरः 19 फरवरी को शिक्षिका शाइस्ता परवीन एक बच्ची की मां बन गई। मुजफ्फरपुरः निजी स्कूल में शिक्षिका है, रोज की तरह पढ़ाने निकली थी, लेकिन वापस घर नहीं लौटी।मुजफ्फरपुरः स्कूल प्रबंधन ने ही उसकी बहन को बहला-फुसलाकर गायब किया।

मुजफ्फरपुरः बिहार में मुजफ्फरपुर जिले के औराई थाना क्षेत्र में 60 वर्षीय स्कूल संचालक राकेश कुमार साह के द्वारा 28 वर्षीय शिक्षिका शाइस्ता परवीन के साथ शादी किए जाने के तीन दिन बाद ही वह एक बच्ची की मां बन गई। यह मामला अब चर्चा का विषय बन गया है। कहा जा रहा है कि शादी के पहले ही शिक्षिका शाइस्ता परवीन गर्भवती हो गई थी। शायद यही कारण है कि दोनों ने घर से भागकर नेपाल के मंदिर में शादी कर ली थी। उधर, औराई थाना में 18 फरवरी को शाइस्ता परवीन के भाई फैसल इमाम अशरफ ने बहन के अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

लेकिन ठीक दूसरे दिन 19 फरवरी को शिक्षिका शाइस्ता परवीन एक बच्ची की मां बन गई। इस पूरे घटनाक्रम ने इलाके में सनसनी फैला दी है। फैसल इमाम अशरफ ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उसकी बहन शाइस्ता परवीन, जो एक निजी स्कूल में शिक्षिका है, रोज की तरह पढ़ाने निकली थी, लेकिन वापस घर नहीं लौटी।

काफी तलाश के बाद भी जब कोई सुराग नहीं मिला तो भाई ने 60 वर्षीय स्कूल संचालक राकेश कुमार साह और उनके सहयोगियों पर अपहरण का इल्ज़ाम लगाते हुए केस दर्ज करा दिया। बताया जाता है कि शाइस्ता परवीन मकसूदपुर स्थित इंग्लिश मॉडर्न स्कूल में पढ़ाती थी। भाई का आरोप था कि स्कूल प्रबंधन ने ही उसकी बहन को बहला-फुसलाकर गायब किया।

प्राथमिकी दर्ज होते ही पुलिस हरकत में आई और कुछ ही घंटों में शिक्षिका को सीतामढ़ी के एक अस्पताल से बरामद कर लिया। फिलहाल वह पुलिस अभिरक्षा में इलाजरत है। लेकिन अपहरण की प्राथमिकी दर्ज होने के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें शाइस्ता परवीन ने खुलेआम 2025 में ही स्कूल संचालक से प्रेम विवाह करने का दावा किया।

वीडियो में उसने कहा कि वह अपनी मर्ज़ी से गई है और किसी ने उसका अपहरण नहीं किया। इस बयान के बाद मामला और भी उलझ गया। घटनाक्रम ने तब नया मोड़ लिया जब 19 फरवरी को शाइस्ता ने एक पुत्री को जन्म दिया। अब सवाल यह उठ रहा है कि एक दिन पहले अपहरण का मुकदमा और दूसरे दिन मां बनना क्या यह महज़ इत्तेफाक है?

क्या भाई को पहले से अंदेशा था कि उसकी बहन मां बनने वाली है और उसने उसे सुरक्षित करने के लिए कानूनी कवायद की? या फिर बिरादरी और समाज के दबाव में अपहरण का इल्ज़ाम लगाकर अपनी इज्जत बचाने की कोशिश की गई? पुलिस सूत्रों के मुताबिक मामले की तफ्तीश जारी है। स्कूल संचालक अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर बताया जा रहा है। पूरे प्रकरण में इश्क, इज्जत और इल्ज़ाम को लेकर इलाके में चर्चाओं का बाजार गर्म है।

टॅग्स :Bihar Policenepal
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

क्राइम अलर्टबिहार में ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता गोपाल कुमार ने भ्रष्टाचार से अर्जित कर ली अकूत संपत्ति, रेड के दौरान मिला 40 लाख रुपये कैश

क्राइम अलर्टबहन की सहेली को प्रेम जाल में फंसाकर यौन शोषण?, स्कूल संचालक सरोज महतो ने किया हैवानियत, अश्लील फोटो बनाकर कई महीने तक रेप?

ज़रा हटकेप्रेम-प्रसंग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ने की घटनाएं तेजी से बढ़ी?, बिहार मेंकई हाई-वोल्टेज ड्रामे, 10 दिन में 15 केस?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO