लाइव न्यूज़ :

मुजफ्फरनगरः ग्राम प्रधान और पूर्व ग्राम प्रधान ने दलित युवक को जूतों और चप्पलों से पीटा, जान से मारने की धमकी, जानिए क्या है पूरा मामला, देखें वीडियो

By भाषा | Updated: August 20, 2022 19:37 IST

मुजफ्फरनगरः दलित युवक की पिटाई के विरोध में आक्रोशित भीम सेना के कार्यकर्ताओं ने छापर पुलिस थाने के बाहर धरना दिया।

Open in App
ठळक मुद्देदलितों ने इस घटना का विरोध किया।आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।पुलिस ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। 

मुजफ्फरनगरः जिले के छपार थाना क्षेत्र में ग्राम प्रधान और पूर्व ग्राम प्रधान द्वारा एक दलित युवक की कथित रूप से जूतों से पिटाई का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी ग्राम प्रधान को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, ताजपुर के ग्राम प्रधान शक्ति मोहन गुर्जर और रेता नगला ग्राम के पूर्व प्रधान गजे सिंह ने दलित युवक दिनेश कुमार (27) को जूतों से पीटा और उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस अधीक्षक (नगर) अर्पित विजयवर्गीय ने शनिवार को पत्रकारों को बताया कि पुलिस ने ताजपुर के ग्राम प्रधान शक्ति मोहन गुर्जर और ग्राम रेता नगला के पूर्व ग्राम प्रधान गजे सिंह के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं (323, 504, 506) और अनुसूचित जाति, जनजाति निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।

उन्‍होंने बताया कि इस संबंध में ग्राम प्रधान शक्ति मोहन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने के बाद उक्त कदम उठाया गया है जिसमें दोनों आरोपी दलित युवक को जूतों से पीटते हुए दिखाई दे रहे हैं।

पुलिस को मिली तहरीर के अनुसार, पीड़ित दलित युवक दिनेश को पिछले दिनों दोनों आरोपियों ने बुलाया और जूतों से उसकी पिटाई करने के बाद उसे गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। एक दलित द्वारा व्हाट्सएप ग्रुप में पोस्ट की गई कुछ टिप्पणी के लिए उसे गालियां भी दीं।

दलित युवक की पिटाई के विरोध में आक्रोशित भीम सेना के कार्यकर्ताओं ने छापर पुलिस थाने के बाहर धरना दिया। दलितों ने इस घटना का विरोध किया और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारup police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो