लाइव न्यूज़ :

मुंबई: 'कराची स्वीट्स' के मालिक को शिवसेना नेता की नसीहत, दुकान का नाम बदलने के लिए बनाया दबाव, वीडियो वायरल

By विनीत कुमार | Updated: November 19, 2020 12:21 IST

मुंबई में मौजूद 'कराची स्वीट्स' के मालिक पर शिवसेना नेता द्वारा नाम बदलने को लेकर बनाए जा रहे दबाव का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल है। इसमें 'कराची' शब्द को शिवसेना नेता हटाने की मांग कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमुंबई: 'कराची स्वीट्स' के मालिक पर नाम बदलने को लेकर दबाव, वीडियो वायरलशिवसेना नेता नितिन नंदगावकार दुकान के मालिक पर दबाव बनाते आए नजर, बांद्रा वेस्ट में है दुकान

शिवसेना के नेता नितिन नंदगावकार एक बार फिर विवादों में हैं। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वे मुंबई में मिठाई की दुकान के एक मालिक पर दुकान का नाम बदलने को लेकर दबाव बनाते नजर आ रहे हैं। पूरा विवाद मिठाई की दुकान को लेकर है।

मिठाई की दुकान का नाम दरअसल 'कराची स्वीट्स' है। इसे ही लेकर शिवसेना नेता दुकान के मालिक पर नाम बदलने का दबाव बनाते नजर आए। यह दुकान मुंबई के बांद्रा वेस्ट में है। इस वीडियो में दुकान के मालिक नितिन को बताते हैं कि दुकान का नाम कराची स्वीट्स इसलिए है क्योंकि उनके पूर्वज कराची से आए थे।

इस पर नितिन दबाव बनाते हैं कि दुकान का नाम कुछ भी रख लिया जाए, भले ही वह पूर्वजों के नाम पर हो लेकिन कराची शब्द को हटाया जाए। साथ ही वे ये भी कहते हैं कि दुकान का नाम मराठी भाषा में लिखा जाए। 

नितिन दुकान के मालिक से कहते हैं, 'आपको ये करना होगा, हम आपको समय दे रहे हैं। इसे कराची से कुछ मराठी में कर दो।' नितिन आगे कहते हैं कि कराची या फिर पाकिस्तान से संबंधित कोई भी चीज मुंबई में नहीं रह सकती क्योंकि वो आतंकियों का देश है।

इतना ही नहीं, नितिन ये भी कहते हैं कि वे 15 दिन बाद वापस फिर आएंगे। साथ ही शिवसेना नेता कहते है कि दुकान मालिक उनसे नाम में बदलाव को लेकर मदद के लिए सपर्क साध सकते हैं। ये पहली बार नहीं है जब नितिन इस तरह की हरकतों के लिए विवादों में आए हैं। नितिन इससे पहले राज ठाकरे की पार्टी नवनिर्माण सेना (एमएनएस) में थे। उन्हें इसी साल फरवरी में एक शख्स से मारपीट के आरोप में भी गिरफ्तार किया गया था। 

टॅग्स :शिव सेनामुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल