लाइव न्यूज़ :

मुंबई पुलिस ने फिर भेजा अर्नब को पूछताछ के लिए नोटिस, भड़की BJP ने कहा- 'CM ठाकरे को लगता है गोस्वामी कोरोना वैक्सीन की रेसिपी हैं...'

By पल्लवी कुमारी | Updated: June 9, 2020 10:03 IST

भारत में कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित महाराष्ट्र राज्य है। जहां कोविड-19 के 88 हजार 528 मामले हैं। अकेले मुंबई में 50 हजार से ज्यादा कोरोना संक्रमित हैं। राज्य में 3,169 लोगों की मौत हो चुकी है।

Open in App
ठळक मुद्देमुंबई पुलिस ने 10 जून 2020 को अर्नब गोस्वामी को पूछताछ के लिए बुलाया है। रिपब्लिक टीवी के प्रधान संपादक अर्नब गोस्वामी और उनकी पत्नी सामिया गोस्वामी पर मुंबई में 23 अप्रैल सुबह 2 अज्ञात व्यक्तियों ने हमला किया था। हमले के बाद अर्नब गोस्वामी ने एक वीडियो जारी कर इस घटना का आरोप कांग्रेस के यूथ वर्कर्स और पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी पर लगाया था।

नई दिल्ली: नई दिल्ली: रिपब्लिक टीवी के प्रधान संपादक और टीवी एंकर अर्नब गोस्वामी को मुंबई पुलिस ने फिर से पूछताछ के लिए नोटिस भेजा है। अप्रैल 2020 के आखिरी हफ्ते में मुंबई पुलिस ने अर्नब गोस्वामी से 12 घंटे की पूछताछ कर चुकी है। मुंबई में 50 हजार से ज्यादा कोरोना वायरस के मामलों के बीच पुलिस द्वारा अर्नब गोस्वामी को भेजे गए नोटिस पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। बीजेपी के सोशल मीडिया प्रभारी और नेता अमित मालवीय ने महाराष्ट्र सीएम उद्धव ठाकरे की आलोचना की है। 

जानिए बीजेपी के नेताओं ने क्या कहा? 

बीजेपी के सोशल मीडिया प्रभारी अमित मालवीय ने लिखा है, ''जिस तरीके से मुंबई पुलिस अर्नब गोस्वामी को पूछताछ के लिए नोटिस भेजी है, ऐसा लगता है कि जैसे उद्धव ठाकरे को यह लगता है कि अर्नब गोस्वामी कोरोना वैक्सीन की रेसिपी हैं।''

बीजेपी नेता रामकदम ने लिखा है, महाराष्ट्र की सरकार ने अर्नब गोस्वामी को पूछताछ के फिर से बुलाया है। पता नहीं क्यों अर्नब गोस्वामी को टारगेट किया जा रहा है। जबकि उनके पास और भी बहुत सारे अपराधी हैं पकड़ने के लिए।

वहीं फिल्ममेकर अशोक पंडित ने अर्नब के पक्ष में ट्वीट कर कहा है कि ऐसा करने से क्या महाराष्ट्र कोरोना से जीत जाएगा।

बीजेपी नेता प्रीति गांधी ने लिखा है, जिस दिन मुंबई में 50 हजार से ज्यादा कोविड-19 के केस हुए उसी दिन मुंबई पुलिस ने अर्नब को पूछताछ के लिए नोटिस भेजा है।

10 जून को अर्नब गोस्वामी को पूछताछ के लिए मुंबई पुलिस ने बुलाया है

मुंबई पुलिस ने एक बार फिर अर्नब गोस्वामी और रिपब्लिक टीवी के मुख्य वित्तीय अधिकारी सुंदरम को पूछताछ के लिए 10 जून, 2020 को पाइधोनी पुलिस स्टेशन में बुलाया है।

अर्नब गोस्वामी और सुंदरम को भेजे नोटिस में, मुंबई पुलिस ने उन्हें जांच अधिकारी के सामने पेश होने के लिए कहा है, सुरेश गायकवाड़ ने उनके खिलाफ 2 मई, 2020 को दर्ज की गई एक शिकायत पर धारा 153, 153 के तहत मामला दर्ज किया है। आईपीसी (IPC) के 153, 153 A, 295 A, 500, 505 (2), 501 (1) (B) (C), 511, 120 (B) के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

मुंबई पुलिस द्वारा रिपब्लिक टीवी के प्रधान संपादक और टीवी एंकर अर्नब गोस्वामी को भेजा गया नोटिस (तस्वीर स्त्रोत- अमित मालवीय ट्विटर)

जानिए किस मामले में मुंबई पुलिस अर्नब गोस्वामी से कर रही है पूछताछ 

रिपब्लिक टीवी के प्रधान संपादक और टीवी एंकर अर्नब गोस्वामी से यह पूछताछ उनके द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर की गई टिप्पणियों पर दर्ज एफआईआर के संदर्भ में की जा रही है। पिछली बार 27 अप्रैल 2020 को मुंबई पुलिस ने  अर्नब गोस्वामी को पूछताछ के लिए बुलाया था। कांग्रेस नेताओं ने अर्नब गोस्वामी पर भड़काऊ टीवी डिबेट करने का आरोप लगाकर शिकायत दर्ज कराई थी। 

अर्नब गोस्वामी पर पालघर मामले में अपने वक्तव्य से देश की जनता के सद्भाव को समुदाय के आधार पर भड़काने और कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी पर टिप्पणी करने का आरोप लगाया है। इसी मामले में मुंबई पुलिस अर्नब गोस्वामी से पूछताछ कर रही है। 

टॅग्स :अर्नब गोस्वामीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)मुंबई पुलिसउद्धव ठाकरे सरकारमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

ज़रा हटके अधिक खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी