लाइव न्यूज़ :

MP: आदिवासी गरीब महिला रातो-रात बन गई लखपति, जंगल में लकड़ी लेने गई गेंदा बाई को मिला 20 लाख का बेशकीमती हीरा

By आजाद खान | Updated: July 28, 2022 09:56 IST

आपको बता दें कि आदिवासी महिला को हीरे के नीलामी के बाद 12 परसेंट रॉयल्टी एव 1 परसेंट टैक्स काटकर बाकी रकम उसे दे दिया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देमध्यप्रदेश की पन्ना में एक आदिवासी महिला को बेशकीमती हीरा मिला है। इस हीरे की कीमत 20 लाख रुपए बताई जा रही है। महिला ने इसे हीरे के कार्यालय में जमा कर दिया है जिसे नीलामी के बाद उसे पैसे मिलेंगे।

भोपाल: मध्यप्रदेश के पन्ना के जंगल में एक आदीवासी महिला को 4 कैरेट 39 सेंट का हीरा मिला है। इस हीरे की अनुमानित कीमत 20 लाख रुपए बताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि महिला को यह हीरा उस वक्त मिला जब वह जंगल में लकड़ी बीनने के लिए जा रही थी। इस हीरे के मिलने से महिला और उसके परिवार वाले बहुत खुश है और इससे मिलने वाले पैसों से वह अपने बच्चों की शादी और घर बनाने का प्लान कर रहे है। 

क्या है पूरा मामला

यह घटना मध्यप्रदेश की रत्नगर्भा धरती पन्ना का है जहां पर पन्ना नगर के वार्ड नंबर 27 के पुरषोत्तम पुर की निवासी गेंदा बाई को यह हीरा मिला है।

गेंदा बाई ने बताया कि 25 जुलाई की सुबह जब वह जेल की पीछे वाली जंगल में लकड़ी चुनने के लिए जा रही थी, तभी रास्ते में उसे यह चमकता हुआ चीज दिखाई मिला था। 

पहले तो महिला को कुछ समझ नहीं आया था कि यह क्या है और इसे एक मामूल पत्थर समझकर उसे उठाकर ऐसे ही रख दिया था।

बाद में घर आकर गेंदा बाई ने जब इस पत्थर को अपने पति को दिखाया तो वह भी इसे परख नहीं पाए थे। फिर दोनों मिलकर हीरा कार्यालय पहुंचे और इस पत्थर की जांच करवाई तक उन्हे पता चला कि ये कोई मामूली पत्थर नहीं है बल्कि एक बेशकीमती हीरा है।

12 परसेंट रॉयल्टी और 1 परसेंट टैक्स कट कर मिलेगा पैसा

हीरा पारखी अनुपम सिंह ने इस हीरे की जांच की और इसके वजन के साथ इसकी कीमत भी बताई है।

बताया जा रहा है कि इस अनुमानित कीमत 20 लाख रुपए है। महिला ने हीरे को हीरे के कार्यालय में जमा कर दी है। हालांकि अभी इसकी नीलामी होगी और इसके बाद 12 परसेंट रॉयल्टी एव 1 परसेंट टैक्स काटकर बाकी रकम महिला को मिलेगा। 

महिला बेटियों की करवाएगी शादी, बनाएगी घर

आदिवासी महिला ने बताया कि वह बहुत ही गरीब है और उनके पास पुराने मकान है। ऐसे में नीलामी के बाद जब पैसे मिलेगे तक अब अपनी बेटियों की शादी करवाएगी और नया घर बनाएगी।

महिला ने बताया कि उसे दो बेटियों के साथ चार बेटों की भी शादी करवानी है साथ ही साथ उसे घर भी बनाना है। ऐसे में वह अब हीरे से मिलने वाली पैसों की उम्मीद पर है।  

टॅग्स :अजब गजबMadhya Pradeshहीराआदिवासी महिला
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

भारतमध्यप्रदेश: सीएम डॉ. यादव ने दिए शासन चलाने के मंत्र, कहा- भाषा में सौम्यता और निर्णय में दृढ़ता जरूरी

भारतसुलभ न्याय के लिए एमपी हाई कोर्ट ने लॉन्च किए डिजिटल प्लेटफॉर्म्स, सीएम डॉ. मोहन बोले- नवाचारों ने आसान कर दीं व्यवस्थाएं

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

ज़रा हटकेप्रेम-प्रसंग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ने की घटनाएं तेजी से बढ़ी?, बिहार मेंकई हाई-वोल्टेज ड्रामे, 10 दिन में 15 केस?

ज़रा हटकेभक्तों ने लाखों रुपये बरसाए, नोटों के ढेर के नीचे दबे गुजराती लोक गायक गोपाल साधु?, वीडियो वायरल