लाइव न्यूज़ :

त्रिशूरः 76 वर्षीय बुजुर्ग की कमीज की जेब में रखा मोबाइल फोन फटा, बाल-बाल बचा, वीडियो देख होंगे हैरान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 18, 2023 22:16 IST

76 वर्षीय व्यक्ति मारोटिचल इलाके में एक चाय की दुकान पर चाय पी रहा था। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देशर्ट की जेब में रखा फोन फटता है और उसमें आग लग जाती है।फोन नीचे फर्श पर गिरने से वह झुलसने से बच जाता है।ओल्लूर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि व्यक्ति को कोई चोट नहीं पहुंची।

त्रिशूरः केरल के त्रिशूर जिले में बृहस्पतिवार सुबह बुजुर्ग की कमीज की जेब में रखा मोबाइल फोन अचानक फट गया और उसमें अचानक आग लग लगी। हालांकि बुजुर्ग झुलसने से बाल-बाल बच गया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राज्य में एक महीने से भी कम समय में हुई मोबाइल फोन के अचानक फटने की यह तीसरी घटना है।

आज की घटना उस समय हुई जब 76 वर्षीय व्यक्ति मारोटिचल इलाके में एक चाय की दुकान पर चाय पी रहा था। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है और उसे टीवी चैनलों पर भी दिखाया जा रहा है, जिसमें व्यक्ति को एक दुकान में बैठे चाय पीते और कुछ खाते हुए देखा जा सकता है, तभी उसकी शर्ट की जेब में रखा फोन फटता है और उसमें आग लग जाती है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि मोबाइल फोन के फटने के तुरंत बाद बुजुर्ग उछलता है और अपने चाय के गिलास को एक तरफ रख कर मोबाइल फोन को जेब से निकालने की कोशिश करता है और इस दौरान फोन नीचे फर्श पर गिरने से वह झुलसने से बच जाता है।

ओल्लूर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि व्यक्ति को कोई चोट नहीं पहुंची। पिछले हफ्ते कोझिकोड शहर में भी ऐसी ही एक घटना हुई थी, जहां पतलून की जेब में रखा एक मोबाइल फोन फट जाने से एक व्यक्ति घायल हो गया था। इससे पहले, गत 24 अप्रैल को त्रिशूर की रहने वाली एक आठ वर्षीय लड़की की मोबाइल फोन फट जाने से मौत हो गई थी।

टॅग्स :केरलPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल