लाइव न्यूज़ :

चाय बेचने वाले इस भारतीय कपल ने किया कुछ ऐसा, लोग कर रहे PM मोदी से तुलना

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Updated: January 11, 2019 13:56 IST

ये कहानी शुरू होती है 1963 में, जब कोच्चि में रहने वाले विजयन और उनकी पत्नी मोहना ने चाय की एक छोटी-सी दुकान शुरू की थी। दुकान का नाम रखा 'श्री बालाजी कॉफी हाउस'...

Open in App

सड़क किनारे चाय का स्टॉल लगाने वाले को अगर आप अभी भी कमतर समझते हैं, तो ये आपकी भूल है। इसका सबसे बड़ा उदाहरण खुद भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं, जो कभी चाय बेचा करते थे। आज देश की बागडोर उनके हाथों में है। कुछ इससे ही मिलती-जुलती कहानी है कोच्चि में रहने वाले विजयन और उनकी पत्नी मोहना की, जिनकी तुलना आज लोग पीएम मोदी से कर रहे हैं।

दरअसल, केरल के इस कपल की कहानी महिंद्रा कंपनी के चीफ आनंद महिंद्रा ने ट्वीट की है। उन्होंने चाय बेचने वाले इन लोगों को अपनी नजर में देश का सबसे अमीर कपल तक बता दिया। ये कहानी शुरू होती है 1963 में, जब इस दंपति ने चाय की एक छोटी-सी दुकान शुरू की थी। दुकान का नाम रखा 'श्री बालाजी कॉफी हाउस'।

इस कपल का सपना था कि वह विदेश घूमे, तो इसे पूरा करने के लिए उन्होंने फैसला लिया कि दुकान की कमाई से वह अपने ख्वाब को हकीकत में बदलेंगे। चाय बेचकर रोजाना 300 रुपये जोड़ने शुरू किए और जरूरत पड़ने पर बैंक से कुछ लोन भी लिया।

इन 55 सालों में विजयन और मोहना ने अब तक अर्जेंटीना, पेरू, ब्राजील, सिंगापुर समेत कुल 23 देशों की यात्रा कर ली है। करीब 70 साल के विजयन और मोहना का प्लान है कि वह 2021 तक लोन चुकाकर फिर स्वीडन, डेनमार्क, हॉलैंड, ग्रीनलैंड, नॉर्वे आदि देश घूमने निकल जाएंगे। अपने सपनों को पूरा करने के इस दृढ़ निश्चय की तारीफ आज हर कोई कर रहा है।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीइंडियावायरल कंटेंटवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो