लाइव न्यूज़ :

मयूरभंजः गरीब मां ने दूसरी बेटी के जन्म से दुखी होकर दंपति को अपनी आठ महीने की बच्ची 800 रुपये में बेची, मानव तस्करी मामले में केस दर्ज, ऐसे हुआ खुलासा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 5, 2023 17:16 IST

पुलिस ने बताया कि कारमी का पति तमिलनाडु में दिहाड़ी मजदूरी करता है और उसे घटना की जानकारी नहीं थी। पुलिस के मुताबिक, कारमी दूसरी बेटी के जन्म को लेकर कथित रूप से दुखी थी और उसे उसके (बच्ची के) पालन-पोषण की चिंता थी।

Open in App
ठळक मुद्देबात का जिक्र उसने अपनी पड़ोसी माही मु्र्मू से किया था।माही ने ही इस सौदे में बिचौलिए का काम किया और बच्ची के खरीददार का प्रबंध किया। बिप्रचरणपुर निवासी फूलमणि और अखिल मरांडी को बेच दिया।

मयूरभंजः ओडिशा में एक गरीब महिला ने दूसरी बेटी के जन्म से दुखी होकर, एक दंपत्ति को अपनी आठ महीने की बच्ची 800 रुपये में कथित तौर पर बेच दी। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। महिला की पहचान मयूरभंज जिले के खुंटा की निवासी कारमी मुर्मू के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि कारमी का पति तमिलनाडु में दिहाड़ी मजदूरी करता है और उसे घटना की जानकारी नहीं थी। पुलिस के मुताबिक, कारमी दूसरी बेटी के जन्म को लेकर कथित रूप से दुखी थी और उसे उसके (बच्ची के) पालन-पोषण की चिंता थी। इस बात का जिक्र उसने अपनी पड़ोसी माही मु्र्मू से किया था।

पुलिस का कहना है कि माही ने ही इस सौदे में बिचौलिए का काम किया और बच्ची के खरीददार का प्रबंध किया। सौदा तय होने पर कारमी ने आठ महीने की बच्ची को 800 रुपये में बिप्रचरणपुर निवासी फूलमणि और अखिल मरांडी को बेच दिया। जब बच्ची का पिता मुसू मुर्मू तमिलनाडु से लौटा और अपनी दूसरी बेटी के बारे में पूछा तो पत्नी ने दावा किया कि बच्ची मर गई।

उसके पड़ोसी ने उसे बच्ची को बेचने के बारे में बताया। मुसु मुर्मू ने बच्ची का पता नहीं चलने पर सोमवार को खुंटा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए मंगलवार को मुसू की पत्नी, बच्ची को खरीदने वाले दंपत्ति और बिचौलिए को गिरफ्तार कर लिया। मयूरभंज के पुलिस अधीक्षक (एसपी) बात्तुला गंगाधर ने बताया कि महिला अपनी बच्ची को लेकर बाजार गई थी।

लेकिन अकेली वापस लौटी। उन्होंने कहा कि जब गांववालों ने बच्ची के बारे में पूछा तो कारमी ने बताया कि उसकी मौत हो गई है। एसपी ने कहा कि पुलिस ने बच्ची को दंपत्ति से वापस लेकर शिशुपालन घर (चाइल्डकेयर) भेज दिया है। उन्होंने कहा ‘‘हमने इस मामले में शामिल मां सहित सभी लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 370 (मानव तस्करी) के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया है।’’ 

टॅग्स :ओड़िसातमिलनाडुPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल