लाइव न्यूज़ :

'यौन आनंद' के लिए व्यक्ति ने प्राइवेट पार्ट में डाल लिए 11 'पीनस रिंग', हालत बिगड़ने पर अस्पताल ले जाया गया, थाइलैंड की है घटना

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: March 17, 2024 17:36 IST

डॉक्टर्स को 11 'पीनस रिंग' काटने के लिए मजबूर होना पड़ा। शुक्र है कि ऑपरेशन सफल रहा और मरीज को बैंकॉक, थाईलैंड के अस्पताल के जनरल वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया।

Open in App
ठळक मुद्दे "यौन आनंद" के लिए अपने लिंग में 11 'पीनस रिंग' डाल लिएथाइलैंड की है घटना हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले जाया गया

बैंकॉक:  एक चौंकाने वाली घटना में, थाईलैंड में एक व्यक्ति ने "यौन आनंद" के लिए अपने लिंग में 11 'पीनस रिंग' डाल लिए जिसके बाद हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले जाया गया।इस हरकत के बाद उस आदमी का लिंग खतरनाक रूप से सूज गया और जख्मी हो गया। व्यक्ति बेहोश भी हो गया। चिकित्सकों को धातु को काटने में काफी संघर्ष करना पड़ा।

मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक उस व्यक्ति को बैंकॉक में डॉक्टरों को अपनी दिक्कत समझाने में परेशानी हुई। डॉक्टर्स को 11 'पीनस रिंग' काटने के लिए मजबूर होना पड़ा।  शुक्र है कि ऑपरेशन सफल रहा और मरीज को बैंकॉक, थाईलैंड के अस्पताल के जनरल वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया।  हालाँकि इसका मकसद स्पष्ट नहीं है कि व्यक्ति ऐसी गंभीर अवस्था में कैसे पहुंचा।

बता दें कि  'पीनस रिंग' का उपयोग आम तौर पर एकल यौन क्रिया के दौरान आनंद बढ़ाने के लिए किया जाता है। मरीज ने डॉक्टरों को बताया कि उसने 13 मार्च को बैंकॉक में अपने घर पर 'यौन सुख बढ़ाने' की उम्मीद में एक हार्डवेयर स्टॉल से सामान खरीदा था।  उसने तब तक इंतजार किया जब तक वह अकेला नहीं था। अकेल होने पर उसने बिना सोचे समझे इन रिंग्स का इस्तेमाल कर लिया और खुद को मुसीबत में जाल लिया। जब व्यक्ति का लिंग पूरे तनाव पर था तब धातु के सामान ने उसके लिंग को दर्दनाक रूप से जकड़ लिया। इसके बाद सूजन बढ़ने से वह लिंग पर ही जकड़ गए।  सूजन बढ़ने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया।

बता दें कि "यौन आनंद" के लिए प्रयोग में लाई जाने वालीं धातु की अंगूठियां खतरनाक हो सकती हैं।  अगर बहुत लंबे समय तक पहना जाए तो प्रियापिज़्म का कारण बन सकता है। प्रियापिज़्म एक विकार है जहां लिंग बिना किसी उत्तेजना के निरंतर कठोर स्थिति बनाए रखता है। इस स्थिति के परिणामस्वरूप लिंग को स्थाई क्षति हो सकती है। 

टॅग्स :थाईलैंडडॉक्टर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

स्वास्थ्यस्टेरॉयड से वजन बढ़ना और जिम सप्लीमेंट्स के पीछे भाग रहे युवा?, विशेषज्ञ बोले-हृदय और उच्च रक्तचाप का खतरा?

स्वास्थ्यसामान्य दवाओं के साइड इफेक्ट के रूप में बालों का झड़ना

स्वास्थ्यअंतरराष्ट्रीय नर्स दिवसः रोगियों में भरोसा और उम्मीद जगाती हैं नर्सें

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो