लाइव न्यूज़ :

Video: 130 किमी प्रति घंटे की स्पीड से चलती ट्रेन से अचानक गिरा शख्स और फिर...घटना का खतरनाक वीडियो वायरल

By आजाद खान | Updated: June 21, 2023 16:39 IST

बताया जा रहा है कि घटना के समय पाटलिपुत्र एक्सप्रेस 130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ रही थी।

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक शख्स को चलती ट्रेन से गिरते हुए देखा जा सकता है। घटना को लेकर यह दावा किया जा रहा है कि शख्स ने अपनी इच्छा से ट्रेन से कूदा है।

Viral Video:  सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एख शख्स के चलती ट्रेन से गिरते हुए देखा गया है। जारी वीडियो में यह देखा गया है कि पाटलिपुत्र एक्सप्रेस उत्तर प्रदेश के शाहजहाँपुर रेलवे स्टेशन से गुजर रही है तभी यह घटना घटी है। 

हालांकि यह साफ नहीं हो पाया है कि शख्स की हालत कैसी है लेकिन वीडियो में उसे गिरते और रगड़ाते हुए देखा गया है। दावा है कि शख्स ट्रेन से गिरा नहीं है बल्कि वह जानबूझकर गिरा है। हालांकि इसकी अभी पुष्टी नहीं हुई है कि वह किस कारण गिरा है या फिर ट्रेन से कूदा है।

क्या दिखा है वीडियो में

वायरल हो रहे इस वीडियो में यह देखने को मिला है कि उत्तर प्रदेश के शाहजहाँपुर रेलवे स्टेशन से पाटलिपुत्र एक्सप्रेस काफी तेज रफ्तार में वहां से गुजर रही है। इसी बीच वीडियो में एक शख्स को प्लेटफॉर्म पर गिरते हुए देखा जा सकता है। चलती हुई ट्रेन में वह ऐसे गिर रहा है कि वह रगड़ाते हुए कुछ दूर चला जाता है। जिस समय वह गिरता है वहां मौजूद एक शख्स को आवाज लगाते हुए देखा गया है। 

जारी वीडियो में शख्स को गिरने के बाद उठते हुए देखा गया है। हालांकि गिरने के बाद वह काफी दूर तक घीसटा गया था और फिर उसे उठकर चलते हुए देखा गया है। इस हादसे में शख्स को कुछ चोट आई है कि नहीं इसका अभी खुलासा नहीं हो पाया है।

क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, घटना के समय पाटलिपुत्र एक्सप्रेस कथित तौर पर 130 किमी प्रति घंटे की गति से दौड़ रही थी। ऐसे में इस गति में एक शख्स के गिर जाने उसकी जान भी जा सकती थी। दावा है कि वह गिरने के बाद करीब 100 मीटर तक घीसटाता गया और फिर वह खड़ा हुआ है। 

कई रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि शख्स अपनी इच्छा से ट्रेन से गिरा था। हालांकि किस कारण वह ट्रेन से गिरा था, इसका अभी खुलासा नहीं हो पाया है। 

टॅग्स :अजब गजबवायरल वीडियोउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो