लाइव न्यूज़ :

काउंटिंग से पहले हारमोनियम बजाते दिखीं ममता बनर्जी, वीडियो शेयर कर चुनाव नतीजे के लिए लिखी ये बात

By पल्लवी कुमारी | Updated: May 23, 2019 03:20 IST

लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के रोडशो के दौरान हिंसा के बाद TMC और BJP ने एक-दूसरे पर कई आरोप लगाए। दोनों ने दावा किया है कि पश्चिम बंगाल में उनकी स्थिति बेहतर है।

Open in App
ठळक मुद्देममता बनर्जी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ममता बनर्जी ने ये वीडियो 22 मई को साझा किया देश भर में 542 सीटों के लिए 11 अप्रैल से 19 मई के बीच वोटिंग हुई। आज आने वाले नतीजे साफ कर देंगे कि देश का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा।

Lok Sabha Election Results 2019: लोकसभा चुनाव-2019 की वोटिंग के बाद आज ये फैसला हो जाएगा कि किसकी सरकार बनने जा रही है। देश भर में 542 सीटों के लिए 11 अप्रैल से 19 मई के बीच वोटिंग हुई। आज आने वाले नतीजे साफ कर देंगे कि देश का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा। ऐसे में चुनाव के नतीजों के पहले पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी गाने गाते और हारमोनियम बजाते हुए दिख रही हैं। ममता बनर्जी ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट ट्विटर और फेसबुक पर वीडियो शेयर किया है। 

 

ममता बनर्जी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ममता बनर्जी ने ये वीडियो 22 मई को साझा किया था। ममता बनर्जी ने वीडियो शेयर कर कैप्शन लिखा, मतगणना के दिन नजदीक हैं और वह अपनी मातृभूमि के लिए प्रार्थना कर रही हैं। यह गीत वह मां-माटी और मानुष को समर्पित कर रही हैं। 

यहां सुने ममता बनर्जी का गाना 

बंगाल में हिंसा को लेकर टीएमसी और बीजेपी आमने-सामने

लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के रोडशो के दौरान हिंसा के बाद TMC और BJP ने एक-दूसरे पर कई आरोप लगाए। दोनों ने दावा किया है कि पश्चिम बंगाल में उनकी स्थिति बेहतर है। बीजेपी ने ममता बनर्जी पर राज्य में आपातकाल जैसी स्थिति बनाने का आरोप लगाया था। ममता बनर्जी ने भी हिंसा के लिए बीजेपी को जिम्मेदार बताया था। हालात को देखते हुए चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल में एक दिन पहले ही चुनाव प्रचार खत्म करने का आदेश दिया था। 

गृह मंत्रालय ने राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों से अलर्ट रहने को कहा

लोकसभा चुनाव के लिए मतगणना से एक दिन पहले केंद्रीय गृह मंत्रालय ने हिंसा की आशंका के मद्देनजर बुधवार को सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को अलर्ट कर दिया । मंत्रालय का कहना है कि कुछ पक्षों द्वारा किए गए हिंसा भड़काने के आह्वान को देखते हुए यह कदम उठाया गया है।

सात चरणों में हुए लोकसभा चुनाव- 2019 के मतदान

लोकसभा चुनाव-2019 सात चरणों में हुए। पहले चरण के लिए 11 अप्रैल को वोट डाले गए तो वहीं, 19 मई को आखिरी चरण की वोटिंग हुई। पहले चरण में 91, दूसरे में 97, तीसरे में 117, चौथे में 71, पांचवें में 51 और छठे-सातवें में 59-59 सीटों पर मतदान हुए। एग्जिट पोल के बाद एनडीए की सरकार बनने की उम्मीद सबसे ज्यादा लगाई जा रही है लेकिन विपक्ष ने भी तेवर ढिले नहीं किये हैं।

टॅग्स :ममता बनर्जीटीएमसीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)लोकसभा चुनावपश्चिम बंगाल लोकसभा चुनाव 2019
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 18 जिला और 83 बीडीओ-एआरओ को हटाया, देखिए फेरबदल की पूरी सूची

भारत'अब बंगाल की बारी': अमित शाह ने चुनावों से पहले टीएमसी के 15 साल के शासन पर जारी की चार्जशीट

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'