लाइव न्यूज़ :

ममता बनर्जी के भतीजे और सांसद अभिषेक बनर्जी ने गर्मी के कारण 'पुतले' से करवाया रोड शो, लोगों ने दिए मजेदार रिएक्शन

By पल्लवी कुमारी | Updated: April 30, 2019 08:43 IST

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे और डायमंड हार्बर से मौजूदा सांसद अभिषेक बनर्जी हाल ही में अपने नामांकन के लिए दाखिल किए गए घोषणापत्र को चर्चा में बने हुए थे। उन्होंने 2014 में 23.57 लाख रुपये के मुकाबले इस साल अपनी चल संपत्ति 71.40 लाख बताई।

Open in App
ठळक मुद्देअभिषेक बनर्जी हाल ही में अपने नामांकन के लिए दाखिल किए गए घोषणापत्र को चर्चा में बने हुए थे।मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे और डायमंड हार्बर से मौजूदा सांसद हैं अभिषेक बनर्जी

लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर सोशल मीडिया पर नेताओं के चुनाव प्रचार के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। इसी बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे और डायमंड हार्बर से मौजूदा सांसद अभिषेक बनर्जी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस वीडियो में वो लोकसभा चुनाव प्रचार कर भी रहे हैं और नहीं भी। 

यह वायरल वीडियो अभिषेक बनर्जी के लोकसभा क्षेत्र में प्रचार से जुड़ा है। इस वीडियो में दिख रहा है कि खुली जीप वाली गाड़ी से चुनाव प्रचार किया जा रहा है। लेकिन उसपर खुद अभिषेक बनर्जी नहीं बल्कि उनका पुतला सवार है। जो देखने में बिल्कुल अभिषेक बनर्जी जैसा ही लग रहा है। 

सोशल मीडिया पर आई इस वीडियो में आप साफ देख सकते हैं कि गेंदा की फूल मालों से लदा हुआ अभिषेक बनर्जी का पुतला जीप पर खड़ा है। चारों ओर उनके समर्थक बनर्जी के समर्थन में नारे लगा रहे हैं। इस वीडियो को राज्यसभा सांसद स्वपन दास गुप्ता ने भी शेयर किया है। स्वपन दास गुप्ता एक जाने-माने भारतीय पत्रकार हैं और साहित्य और शिक्षा में उनके योगदान के लिए 2015 में उन्हें पद्म भूषण से भी नवाजा गया है।

लेकिन इस वीडियो के वायरल होने के बाद जो सवाल आता है कि आखिर ऐसा क्यों किया गया? अभिषेक बनर्जी की जगह उनका पुतला क्यों चुनाव प्रचार के लिए भेजा गया है। हालांकि इसके पीछे की वजह अभी साफ नहीं हो पाई है। लेकिन राज्यसभा सांसद स्वपन दास गुप्ता ने वीडियो शेयर कर लिखा है, भीषण गर्मी से बचने के लिए अभिषेक ने अपनी जगह अपने पुतले को प्रचार अभियान के लिए भेज दिया। 

इस वीडियो को लेकर अभिषेक बनर्जी सोशल मीडिया पर ट्रोल भी हो रहे हैं। लोगों का कहना है कि ऐसे लोग जो गर्मी नहीं झेल सकते हैं, उनको हम चुनाव में वोट कैसे दें। 

एक यूजर ने लिखा, क्या यह सच है ??? टीएमसी के चुनाव प्रचार का बहुत अलग तरीका  है ... प्रतिमा से लेकर बंदूक तक .... बंगाल को गर्व होना चाहिए।

एक यूजर ने लिखा है, ये करेंगे समाज और उनके क्षेत्र का कल्याण। ये लोग साल में भी कभी देशाटन पर नही निकलेंगे।

आप भी देखिए लोगों की प्रतिक्रिया

 नामांकन के बाद चर्चा में आए थे अभिषेक बनर्जी 

अभिषेक बनर्जी हाल ही में अपने नामांकन के लिए दाखिल किए गए घोषणापत्र को चर्चा में बने हुए थे। उन्होंने 2014 में 23.57 लाख रुपये के मुकाबले इस साल अपनी चल संपत्ति 71.40 लाख बताई। उन्होंने इसमें बताया कि उनके पास 96,000 रुपये की कीमत का 30 ग्राम सोना और 1,500 रुपये की 40 ग्राम चांदी है। इससे पहले पिछले महीने उनकी पत्नी को एयरपोर्ट पर कस्टम अधिकारियों ने रोका था क्योंकि वह कथित तौर पर अपने चेक-इन बैगेज में सोना लेकर चल रही थीं। हालांकि इन रिपोर्ट्स के बनर्जी ने खंडन किया था।

टॅग्स :ममता बनर्जीपश्चिम बंगाल लोकसभा चुनाव 2019वायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'