लाइव न्यूज़ :

Viral Video: दिन में करते हैं सिक्योरिटी और रात में बेचते हैं पोहा, 70 साल के जयंती भाई को लोगों ने दी सलामी

By आजाद खान | Updated: December 22, 2021 10:12 IST

दिन में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी और रात में पोहा चना चिवड़ा बेचने वाले जयंती भाई के जज्बे को लोग सलाम कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देइंस्टाग्राम पर 70 साल के जयंती भाई का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में वे पोहा चना चिवड़ा बेचते दिखाई दे रहे हैं।जयंती भाई एक साथ दो शिफ्ट में काम करते हैं।

जरा हटके: बुढ़ापे में लोग अकसर किसी दुसरे का सहारा बनते हैं लेकिन इस उमर में 70 साल के जयंती भाई दुसरों के लिए मिसास बन गए हैं। जी हैं जयंती भाई इस उमर में ऐसा काम करते हैं, जो आम तौर देखने को मिलता नहीं है। वे अपनी रोजी रोटी चलाने के लिए दो शिफ्त में काम करते हैं। दरअसल, जयंती भाई के घर में और कोई कमाने वाले नहीं है, इसलिए वे अपने फैमिली को चलाने के इस उमर में भी काम करते हैं और इनके इस जज्बे को देखकर लोग इन्हें सलाम कर रहे हैं। बता दें कि जयंती भाई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसके कारण यह लोगों में देखते ही देखते काफी फेमस हो गए हैं।

दिन में सिकोरिटी गार्ड और रात में बेचते हैं पोहा चना चिवड़ा

वीडियो में यह देखा गया है कि जयंती भाई एक साइकल पर सवार पोहा चना चिवड़ा बेच रहे हैं। जयंती भाई का घर महाराष्ट्र के नागपुर में है। दिन में वे महाजनवाँ में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते हैं। इसके बाद वे शाम में 6 बजे से 8 बजे तक गांधीबाग और इतवारी की सड़कों पर पोहा चना चिवड़ा बेचते हैं। जयंती भाई के इस हौसले को देखकर लोग दंग हो गए है। वहीं लोग इनके दो शिफ्ट में काम करने की बात की खूब सराहना भी कर रहे हैं।

यूजर ने दिए खूब रिएक्शन

गौरतलब है कि देखते ही देखते यह वीडियो वायरल हो गया। इस वीडियो को खूब व्यूज मिल रहे हैं। इसके साथ इस वीडियो को अब तक 3.4 लाख लाईक भी मिल चुके हैं। यह वीडियो अभिनव जेसवानी द्वारा उनके इंस्टाग्राम आईडी Just Nagpur Things पर अपलोड किया गया है। एक यूजर ने कमेंट्स करते हुए कहा कि सर आपको सलाम है, आपको हमारा प्यार और सपोर्ट दोनों हैं। वहीं कुछ लोगों ने जयंती भाई की मदद भी करने की बात कही और उन्हें कुछ डोनेशन देने को कहा है।  

टॅग्स :वायरल वीडियोअजब गजबमहाराष्ट्रनागपुर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटकेDulhe Ka Dance: ‘तेरे संग यारा’ पर दूल्हे ने किया ऐसा डांस, दुल्हन रो पड़ी…