लाइव न्यूज़ :

Tomatoes: रातों-रात किसान हुआ मालामाल! टमाटर बेचकर एक महीने में फार्मर बना करोड़पति

By आजाद खान | Updated: July 15, 2023 16:34 IST

बता दें कि कर्नाटक का एक किसान भी इसी तरीके से 2,000 पेटियां बेचा है और उसने 38 लाख रुपए कमाए है।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र में एक किसान रातों-रात करोड़पति बन गया है। उसने एक महीने में 13,000 टमाटर की क्रेट बेची है जिसे उसे 1.5 करोड़ रुपए मिले है। केवल महाराष्ट्री ही नहीं बल्कि कर्नाटक में भी किसान ने टमाटर बेचकर लाखों कमाया है।

मुंबई: पिछले कई दिनों से देश भर में टमाटर की कीमतों में भारी इजाफा हुआ है। इससे टमाटर की खेती करने वाले महाराष्ट्र के किसानों का बहुत फायदा हुआ है और वे टमाटर को बेचकर मालामाल हो गए है। ऐसा ही एक किसान महाराष्ट्र के नारायणगंज का है जो केवल एक महीने में 13,000 टमाटर की क्रेट बेचकर 1.5 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई की है।

इस राज्य में केवल एक ही किसान नहीं बल्कि कई और किसान भी है जो टमाटर बेचकर लाखों रुपए कमाए है। बता दें कि पड़ोसी राज्य कर्नाटक में भी टमाटर की पैदावार कर उसे बेचकर एक किसान ने लाखों कमाया है। 

क्या है पूरा मामला

महाराष्ट्र का रहने वाला किसान तुकाराम भागोजी गायकर और उनके परिवार टमाटर की खेती करता है। वे अच्छी गुणवत्ता वाले टमाटर उगाते हैं और उन्हें टमाटर के पैदावार को लेकर वे अच्छी जानकारी रखते है जिससे वे अपने फसलों को बर्बाद होने से बचा लेते है। 

ऐसे में इस साल जब टमाटर की कीमतों में भारी उछाल देखने को मिला है, इस परिवार ने टमाटर को बेचकर करोड़ों कमाया है। किसान ने नारायणगंज में एक क्रेट टमाटर बेचकर एक दिन में 21 सौ रुपए कमाए है।  बता दें कि गायकर ने शुक्रवार को कुल 900 क्रेट बेचे है जिससे उसे एक ही दिन में 18 लाख रुपए की कमाई हुई है। 

महाराष्ट्र के कई और किसान बने करोड़पति

बता दें कि पिछले महीने तुकाराम ने गुणवत्ता के आधार पर 1,000 से 2,400 रुपए प्रति क्रेट के आधार पर टमाटर बेचा था। यही नहीं पुणे जिले के शहर जुन्नार में भी कई किसानों ने टमाटर की खेती की थी और इस साल उसे बेच करोड़पति बने है। 

महाराष्ट्र में एक समिति ने टमाटर बेचकर एक महीने में 80 करोड़ रुपए का कारोबार किया है और इससे क्षेत्र की 100 से अधिक महिलाओं को रोजगार भी मिला है। केवल महाराष्ट्र ही नहीं बल्कि पड़ोसी राज्य कर्नाटक के कोलार में भी एक किसान ने टमाटर बेचा है और इस सप्ताह वे टमाटर की 2,000 पेटियां बेचकर 38 लाख रुपए कमाए है। 

टॅग्स :अजब गजबमहाराष्ट्रकर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'