लाइव न्यूज़ :

रूठी गर्लफ्रेंड को मनाने के लिए बॉयफ्रेंड ने पूरे शहर में लगाए 300 बैनर, लिखा ये मेसेज

By भाषा | Updated: August 18, 2018 20:19 IST

पुलिस ने बताया कि लड़का अपनी गर्लफ्रेंड से झगड़े के बाद सुलह करना चाहता था और इसलिए उसके दिमाग में यह विचार आया।

Open in App

पुणे, 18 अगस्त:महाराष्ट्र में पुणे के पास पिंपरी चिंचवड़ क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपनी महिला मित्र को परोक्ष रूप से झगड़े के बाद मनाने के लिए 300 से अधिक बैनर और होर्डिंग लगा दिए। पिंपरी चिंचवड क्षेत्र के निवासी जब शुक्रवार की सुबह उठे तो उन्होंने ऐसे कई पोस्टर लगे देखे जिन पर मोटे अक्षरों में लिखा था, '(लड़की का नाम), मैं माफी मांगता हूं' और उसके बगल में दिल का निशान भी बना था। ऐसे पोस्टर विशेष तौर पर मुख्य चौराहों पर लगे थे। 

हालांकि इसको लेकर 25 वर्षीय स्थानीय व्यापारी निलेश खेदकर मुश्किल में फंस सकता है क्योंकि वकड पुलिस ने पिंपरी चिंचवड नगर निगम से सम्पर्क करके उसके खिलाफ कार्रवाई करने के लिए कहा है। अवैध होर्डिंग और सार्वजनिक सम्पत्ति को नुकसान पहुंचाने के मामले नगर निगम ही देखता है। वकड पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि कल होर्डिंग के बारे में सूचना मिलने के बाद मामले में जांच शुरू कर दी गई थी। 

अधिकारी ने कहा, 'हम उस व्यक्ति के मित्र विलास शिंदे तक पहुंचे जिसने खेदकर की फ्लेक्स होर्डिंग के मुद्रण में मदद की थी। यद्यपि हमने उस खेदकर का भी पता लगा लिया जिसका दिमाग इसके पीछे था।' अधिकारी ने बताया कि उसने शिंदे ने बताया कि खेदकर माफी मांगना चाहता था और अपनी महिला मित्र से झगड़े के बाद सुलह करना चाहता था और इसलिए उसके दिमाग में यह विचार आया।

टॅग्स :महाराष्ट्रवायरल कंटेंट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी