लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्रः 750 किलो प्याज बेचने पर मिले 1064 रुपए, नाराज किसान ने पीएम मोदी को भेजे पैसे

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: December 8, 2018 15:11 IST

Open in App

नासिक जिले में प्याज की कम कीमतों से परेशान एक किसान ने विरोध का अनोखा तरीका अपनाते हुए अपनी उपज की बिक्री से मिली धनराशि को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को भेजी है.

जिले की येवला तहसील के अंदरसुल गांव के निवासी प्याज किसान चंद्रकांत भीकण देशमुख ने शुक्रवार को बताया कि वह पांच दिसंबर को इस आशा के साथ 545 किलो प्याज लेकर यहां बनी एपीएमसी की थोक मंडी पहुंचे कि उन्हें इसका अच्छा भाव मिलेगा.

लेकिन उनकी उम्मीदों पर उस समय पानी फिर गया जब उन्हें एक किलो प्याज का भाव महज 51 पैसे ही मिला. मंडी शुल्क काटने के बाद अपनी उपज के महज 216 रुपए ही हाथ में आए. देशमुख ने सवाल किया,'' मेरे इलाके में सूखे जैसे हालात हैं.

मैं इतनी कम आमदनी से घर कैसे चलाऊंगा और कर्जा किस तरह चुकाऊंगा. उसने अपनी रसीद दिखाते हुए कहा मेरा प्याज बढि़या क्वालिटी का था, पर मुझे उसका अच्छा भाव नहीं मिला. इसलिए मैंने विरोध स्वरूप 216 रुपए की राशि को मुख्यमंत्री को भेज दी.

पीएम को भी पेजे गए पैसे

देशमुख से पहले एक और किसान ऐसा ही कदम उठा चुका है. इसी जिले की निफाड़ तहसील के किसान संजय साठे ने अपनी प्याज की 750 किलो की उपज बेचने पर मिले 1,064 रुपए विरोध स्वरूप प्रधानमंत्री कार्यालय को भेज दिए थे.

टॅग्स :महाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो