लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश में इस शख्स ने अपने घर की छत को बना दिया 'मिनी फॉरेस्ट', लगाए 2500 से अधिक पौधे

By दीप्ती कुमारी | Updated: June 6, 2021 11:46 IST

मध्यप्रदेश के सोहनलाल द्विवेदी ने अपनी छत पर 40 प्रकार के अलग-अलग 2,500 पौधे लगाए हैं । यह पौधे खास सौंदर्य और गुणों वाले हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमध्यप्रदेश के एक व्यक्ति ने अपनी छत को बनाया मिनी फॉरेस्टछत पर लगाए 40 प्रकार के 2,500 से अधिक बोन्साई पौधे सोहनलाल की छत पर सेब, जामुन, नाशपति और इमली से लेकर विभिन्न प्रकार के पौधे मौजूद हैं

भोपाल :   मध्यप्रदेश के जबलपुर में रहने वाले सोहनलाल द्विवेदी ने पर्यावरण रक्षा के लिए एक मिसाल पेश की है । उन्होंने अपने घर की छत पर 40 से अधिक विभिन्न किस्मों के 2,500 से अधिक बोन्साई पौधे लगाए हैं । इसी के साथ उन्होंने अपनी छत को एक छोटे जंगल (मिनी फॉरेस्ट) का रूप दे दिया है । इस काम के लिए लोग सोहनलाल की खूब तारीफ कर रहे हैं ।

राज्य बिजली बोर्ड के सेवानिवृत्त कर्मचारी सोहनलाल द्विवेदी मुंबई की एक महिला से प्रेरित है, जिन्होंने 250 से अधिक बोन्साई पेड़ लगाए थे । एएनआई कि रिपोर्ट के मुताबिक, द्विवेदी ने एक अखबार के लेख में उनके बारे में पढ़ा और कुछ ऐसा ही करने का फैसला किया । 

 सोहनलाल ने कहा कि 'लगभग 40 साल पहले मैंने मुंबई में एक महिला के बारे में अखबार के एक लेख में पढ़ा था, जिसने 250 से अधिक बोन्साई पेड़ उगाए थे । उससे प्रेरित होकर मैंने भी शुरुआत की और अब मेरे घर में 2,500 से अधिक बोन्साई पौधे हैं । इन पौधों के बहुत सारे सौंदर्य गुण हैं । यह सभी पौधे पूर्ण आकार पेड़ की लघु प्रतिकृतियां हैं । सेब, जामुन, नाशपति और इमली से लेकर सोहनलाल द्विवेदी के घर में 40 से अधिक विभिन्न प्रकार के पौधे हैं ।' 

सोहनलाल ने कहा, ' मैं मध्य प्रदेश बिजली बोर्ड में काम करता था और अपना लगभग सारा वेतन इन्हीं संयंत्रों पर खर्च करता था । ऐसे में जब लोग पेड़ और प्रकृति से दूरी बनाए रखना चाहते हैं । मैं अपना काफी समय हरियाली से घिरी  अपनी छत पर ही बिताता हूं।'  उन्होंने कहा कि 'मुश्किल के समय में जब कोरोना वायरस के समय लॉकडाउन हो रहा था तो मैंने अपना अधिकांश समय अपने पौधों के साथ बिताया था । यह पर्यावरण और हवा को भी स्वच्छ रखने में मदद करते हैं ।'

टॅग्स :वायरल वीडियोमध्य प्रदेशकोरोना वायरसकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो