लाइव न्यूज़ :

VIDEO: बीच सड़क में बैठकर महिला ने किया ड्रामा, देखकर दंग रह गए लोग; लखनऊ में दिखा अजीबो-गरीब नजारा

By अंजली चौहान | Updated: March 21, 2025 14:17 IST

Lucknow Viral Video:यह घटना शहर के विभूति खंड इलाके में लोहिया अस्पताल के बाहर रात करीब 11 बजे हुई। पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

Open in App

Lucknow Viral Video: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की सड़कों पर एक महिला की अजीबो-गरीब हरकत चर्चा का विषय बनी हुई है। महिला की यह हरकत वहां मौजूद लोगों ने कैमरे में कैद कर ली और देखते ही देखते वीडियो सोशल पर तेजी से वायरल हो गया। 

घटना शहर के विभूति खंड इलाके में लोहिया अस्पताल के बाहर रात करीब 11 बजे हुई। पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में महिला बीच सड़क पर बैठी हुई है और बार-बार अपना सिर घुमा रही है। वह अपनी बाहें भी हिला रही है और कभी-कभी हाथ भी जोड़ रही है।

देखते ही देखते मौके पर भीड़ जमा हो गई। एक व्यक्ति ने पूरी घटना को मोबाइल फोन में कैद कर लिया। वायरल हो रहे वीडियो में महिला के बगल में एक काला बैग देखा जा सकता है। फुटेज में सड़क से गुजरते वाहन भी दिखाई दे रहे हैं। राहगीरों ने पुलिस को फोन किया।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अधिकारियों ने महिला को शांत करने की कोशिश की। इस घटना के कारण इलाके में काफी ट्रैफिक जाम हो गया। यह ड्रामा करीब 20 मिनट तक चला, जिसके बाद पुलिस ने कथित तौर पर महिला को अलग जगह पर पहुंचाया।

वीडियो के वायरल होने के बाद से यूजर्स तेजी से प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कमेंट सेक्शन में एक यूजर ने लिखा, "पब्लिसिटी पाने का शॉर्टकट तरीका", जबकि दूसरे ने कहा कि वह बीमार है और उसे मेडिकल अटेंशन की ज़रूरत है। तीसरे यूजर ने लिखा, "यह ड्रामा नहीं है, कृपया इसे संवेदनशीलता से डील करें, मुझे नहीं पता कि लोग इसे अंधविश्वास क्यों कहते हैं, उन्हें आत्माओं, ऊर्जाओं और अलग-अलग संस्थाओं के बारे में पढ़ना चाहिए।"

इस बीच, बीच सड़क पर महिला के असामान्य व्यवहार के पीछे का कारण अभी भी स्पष्ट नहीं है। उसकी पहचान फिलहाल अज्ञात है। पुलिस उसके परिवार के बारे में जानकारी जुटाने के लिए जांच कर रही है।

टॅग्स :लखनऊवायरल वीडियोमहिलासोशल मीडियाउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो