लाइव न्यूज़ :

लखनऊः सपा मुख्यालय के सामने चला बुलडोजर, अस्थायी ‘अवैध’ दुकानों को नगर निगम ने ढहाया

By भाषा | Updated: August 31, 2022 16:53 IST

उत्तर प्रदेशः ढहायी गई दुकानों पर समाजवादी पार्टी के झंडे, बैनर, पोस्टर और प्रचार सामग्री इत्यादि बेची जाती थी और ये दुकानें वर्ष 2001 से यहां चल रही थीं।

Open in App
ठळक मुद्देछह महीने पहले से नोटिस भेजे जा रहे थे।दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने के लिए समय दिया गया था।ध्वस्तीकरण की कार्रवाई से पहले उसका ऐलान भी कराया गया था।

लखनऊः उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (सपा) के मुख्यालय के सामने स्थित कुछ अस्थायी ‘अवैध’ दुकानों को नगर निगम के दल ने बुधवार को बुलडोजर चलाकर ढहा दिया। विरोध में महिला दुकानदार ने सिर मुंडवाया।

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (सपा) के मुख्यालय के सामने स्थित कुछ अस्थाई अवैध दुकानों को नगर निगम की टीम ने बुधवार को बुलडोजर चलाकर ढहा दिया। नगर निगम के जोनल अधिकारी राजेश सिंह ने बताया कि विक्रमादित्य मार्ग पर सपा दफ्तर के सामने बनी ये अस्थाई दुकानें अवैध रूप से स्थापित की गई थीं।

उन्हें हटाने के लिए छह महीने पहले से नोटिस भेजे जा रहे थे। मगर नहीं हटाए जाने पर आज नियमित कार्रवाई के दौरान उन्हें बुलडोजर चलाकर ढहा दिया गया। उन्होंने बताया कि दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने के लिए समय दिया गया था और ध्वस्तीकरण की कार्रवाई से पहले उसका ऐलान भी कराया गया था।

सिंह ने कहा कि ये दुकानें सपा दफ्तर और रेलवे के अधिकारियों के बंगलों के बीच फुटपाथ पर बनाई गई थीं, जिनकी वजह से अक्सर वहां यातायात जाम की स्थिति उत्पन्न होती थी। गौरतलब है कि ढहायी गई दुकानें मुख्‍य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी के राज्‍य मुख्‍यालय के सामने स्थित थीं।

इनमें से ज्‍यादातर दुकानों पर सपा के बैनर, पोस्टर और प्रचार सामग्री इत्यादि बेची जाती थी और यह दुकानें वर्ष 2001 से यहां चल रही थीं। ढहायी गयी एक दुकान का मलबा हटाने में मदद कर रहे युवक मनोज ने बताया कि दुकान मालिक को पैसे जमा करने के लिये नगर निगम की तरफ से नोटिस भेजे जा रहे थे।

उसने कहा, ''हम पैसे जमा करने को तैयार थे, लेकिन आज यह कार्रवाई कर दी गयी।'' नगर निगम की इस कार्रवाई के विरोध में सिर मुंडवाने वाली एक दुकानदार आयुषी श्रीवास्‍तव ने इस कार्रवाई को पक्षपातपूर्ण बताते हुए कहा कि आखिर सड़क के दूसरी तरफ की दुकानों पर कार्रवाई क्‍यों नहीं की गयी।

टॅग्स :समाजवादी पार्टीउत्तर प्रदेशलखनऊ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी