लाइव न्यूज़ :

Jabalpur Lok Sabha Seat: ...'मुझे चुनाव लड़ना है', पोटली में '25 हजार के चिल्लर', 3 घंटे तक गिनते रहे अधिकारी

By धीरज मिश्रा | Updated: March 21, 2024 10:58 IST

Jabalpur Lok Sabha Seat: लोकसभा चुनाव का बिगुल बजते ही निर्दलीय उम्मीदवार भी अपनी किस्मत आजमाने के लिए मैदान में उतरने की तैयारी में हैं। वहीं, जबलपुर लोकसभा सीट पर नामांकन के लिए एक प्रत्याशी चर्चा में आ गया है।

Open in App
ठळक मुद्दे25 हजार रुपये के सिक्के लेकर कलेक्टर ऑफिस पहुंचा प्रत्याशीऑनलाइन पैसे लेने की व्यवस्था नहीं थी3 घंटे में गिने गए 25 हजार के सिक्के

Jabalpur Lok Sabha Seat: लोकसभा चुनाव का बिगुल बजते ही निर्दलीय उम्मीदवार भी अपनी किस्मत आजमाने के लिए मैदान में उतरने की तैयारी में हैं। वहीं, जबलपुर लोकसभा सीट पर नामांकन के लिए एक प्रत्याशी चर्चा में आ गया है। दरअसल, प्रत्याशी ने नामांकन के लिए जबलपुर कलेक्टर ऑफिस में चिल्लर लेकर पहुंच गया। हाथ में पीली पोटली देख आस पास के लोगों के लिए भी यह प्रत्याशी आकर्षण का केंद्र बन गया। इस प्रत्याशी का नाम विनय चक्रवती है।

चलिए आपको समझाते हैं पूरा मामला।लोकसभा चुनाव में नामांकन पत्र लेने का सिलसिला शुरू हो गया है। इसी कड़ी में बुधवार को जबलपुर लोकसभा से चुनाव लड़ने की मंशा लिए एक युवक लोकसभा चुनाव का फॉर्म को लेने के लिए 25 हजार के चिल्लर लेकर जबलपुर कलेक्टर ऑफिस पहुंच गया। 

क्या बोला प्रत्याशी

विनय चक्रवती ने कहा कि वह डिजिटल की इस दुनिया में ऑनलाइन पैसा जमा कराने के लिए गया था। लेकिन, उनके पास ऑनलाइन पैसा लेने की व्यवस्था नहीं थी। मजबूरन मुझे 25 हजार के सिक्क लेकर जाना पड़ा। वहीं. जबलपुर कलेक्टर ऑफिस के अनुसार, कुछ लोग नियम की आड़ में प्रशासनिक अधिकारियों को परेशान करते हैं।

कैसे जुटाए 25 हजार रुपये

विनय चक्रवती जो एलएलबी की पढ़ाई कर रहा है। वह जबलपुर लोकसभा से चुनाव लड़ना चाहता है। इसलिए उसने नामांकन पत्र खरीदा है। जब वह कलेक्टर ऑफिस पहुंचा तो उसे बताया गया कि उसे 25 हजार रुपये नगद जमा कराने होंगे। ऑनलाइन पेमेंट लेने से अधिकारियों ने मना कर दिया। हालांकि, उसके दोस्तों ने कुछ देर में ढेर सारे चिल्लर लेकर पहुंच गए।

25 हजार के सिक्कों में एक रुपये से लेकर 2 रुपये, 5 रुपये 10 रुपये के सिक्के हैं। विनय ने कहा कि चिल्लर लाकर वह अधिकारियों को परेशान नहीं करना चाहता है। वहीं, इन सिक्कों को गिनने में अधिकारियों को 3 घंटे का समय लगा। जबलपुर के कलेक्टर दीपक सक्सेना का कहना है कि पैसा किस मुद्रा में दिया जा रहा है, यह जरूरी नहीं है लेकिन नियम पैसे को कैश में लेने का ही है. इसलिए पैसे कैश ही लिया गया।

टॅग्स :जबलपुरJabalpur-Delhiलोकसभा संसद बिललोकसभा चुनाव 2024लोकसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारतमहिला आरक्षण विशेष सत्र: केंद्र प्रस्ताव पर जम्मू कश्मीर को क्या फायदा?, लोकसभा सीटों की संख्या 5 से बढ़कर 8?

स्वास्थ्यAyushman Bharat: जबलपुर-ग्वालियर के 2 अस्पताल पर गाज?, आयुष्मान भारत योजना से बाहर, गलत पैकेज लगाए और धोखा देकर?

स्वास्थ्य37 करोड़ रुपये तोहफा, जबलपुर को दी सौगात, मुख्यमंत्री डॉ. यादव बोले- सर्वाइकल कैंसर से एचपीवी वैक्सीन टीका बेटियों को बचाएगा

भारतRicky Syngkon dies: शिलांग लोकसभा सांसद रिकी सिंगकोन की फुटबॉल खेलते समय हुई मौत

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमना, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो