लाइव न्यूज़ :

Buxar Kila Maidan: खाली कुर्सियों से नेताजी ने मांगे वोट, यूजर बोले, यहां सब कुछ संभव है, देखें वीडियो

By धीरज मिश्रा | Updated: June 1, 2024 14:32 IST

Buxar Kila Maidan: 83 दिनों तक लोकसभा चुनाव 2024 का महासंग्राम चला। एक जून को सातवें चरण के तहत मतदान हुआ। 4 जून को फाइनल परिणाम घोषित हो जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देएक जून को सातवें चरण के तहत हुआ मतदान 4 जून को लोकसभा चुनाव 2024 का आएगा परिणाम मैदान में खाली कुर्सियों को भाषण सुनाते दिखे नेताजी

Buxar Kila Maidan: 83 दिनों तक लोकसभा चुनाव 2024 का महासंग्राम चला। एक जून को सातवें चरण के तहत मतदान हुआ। 4 जून को फाइनल परिणाम घोषित हो जाएगा। बीते 83 दिनों में बीजेपी-कांग्रेस-आप-जेडीयू-आरजेडी सहित अन्य राजनीतिक दलों के द्वारा जमकर प्रचार किया गया। आपने भी देखा होगा कि दिग्गजों की रैली में भारी तदाद में भीड़ जुटी।

40 से 50 डिग्री के तापमान में लोग अपने पसंदीदा नेता को सुनने के लिए पहुंचे। लेकिन, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक मंच लगा हुआ है। मंच के दोनों तरफ लाउड स्पीकर है। मंच से नेताजी चुनावी भाषण दे रहे हैं और वोट मांग रहे हैं। गौर करने वाली बात यह है कि मंच पर नेताजी तो भाषण दे रहे हैं, लेकिन उन्हें सुनने वाला कोई नहीं है। फिर भी नेताजी भाषण दे रहे हैं। मंच के ठीक सामने करीब 100 कुर्सियां लगाई गई।

हैरानी वाली बात यह रही कि एक कुर्सी पर भी कोई बैठने वाला नहीं था। यहां बताते चले कि यह वीडियो बिहार के बक्सर लोकसभा क्षेत्र के किला मैदान का है। वीडियो में देखने को मिल रहा है कि चुनाव को लेकर किसी निर्दलीय उम्मीदवार के द्वारा प्रचार किया जा रहा है। हालांकि, यह वीडियो कब की है इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।

बहरहाल, सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो पर लोगों के द्वारा भी कमेंट आ रहे हैं। वायरल वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा कि यह बिहार है यहां पर सबकुछ संभव है। दूसरे यूजर ने लिखा कि ऐसा करने के लिए आत्मविश्वास भी होना बेहद जरूरी है। तीसरे यूजर ने लिखा कि अभ्यास कर रहे हैं आगामी चुनावों के लिए। चौथे यूजर ने लिखा कुर्सियों पर अदृश्य आत्माएं विराजमान हैं। पांचवें यूजर ने लिखा कि भाषण देने वाले नेताजी कौन हैं। छठे यूजर ने लिखा कि मेहनत और उत्साह में कोई कमी नहीं है।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव परिणाम 2024लोकसभा चुनाव 2024बिहारबक्सरवायरल वीडियोसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'