लाइव न्यूज़ :

अंगोला की हीरा खदान से मिला 300 साल में सबसे बड़ा गुलाबी हीरा

By भाषा | Updated: July 27, 2022 21:11 IST

दक्षिण अफ्रीका के अंगोला की खदान से 175 कैरेट के गुलाबी हीरे मिलने का दावा किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि बीते 300 साल में मिले हीरों में यह सबसे बड़ा गुलाबी हीरा है।

Open in App
ठळक मुद्देहीरा तलाशने वाली कंपनी लुकापा डायमंड ने दक्षिण अफ्रीका में खोजा बेशकीमती गुलाबी हीरा इस हीरे को लुकापा डायमंड कंपनी ने अंगोला की खदान से खोजा है

जोहान्सबर्ग: अंगोला की खदान से 175 कैरेट के गुलाबी हीरे की खोज की गई है। दावा किया जा रहा है कि गत 300 साल में मिला यह सबसे बड़ा गुलाबी हीरा है। खदान पर स्वामित्व रखने वाली लुकापा डायमंड कंपनी ने बुधवार को अपनी वेबसाइट पर घोषणा की, ‘लुलो रोज’ हीरे की खोज लुलो जलोढ़ खदान से की गई है।

दुनिया में अबतक मिले सबसे बड़े हीरों में से दो हीरे अंगोला की लुलो खदान से ही मिली हैं, जिनमें 404 कैरेट का एक हीरा भी शामिल है। ऑस्ट्रेलिया से संचालित लुकापा ने बताया कि गुलाबी हीरा पांचवां सबसे बड़ा हीरा है, जो खदान से मिला है जबकि 100 कैरेट व इससे ज्यादा के करीब 27 और हीरे खदान से निकाले जा चुके हैं।

इस संबंध में अंगोला के खनिज संसाधन मंत्री डायमांटिनो अज़ेवेदो ने कहा, "लूलो से बरामद यह रिकॉर्ड और शानदार गुलाबी हीरा अंगोला को विश्व मंच पर एक महत्वपूर्ण हीरा खदान के तौर पर प्रदर्शित करने में मदद करेगा।"

इस गुलाबी हीरे को अंगोला की सरकारी विपणन कंपनी ‘सोडियम’ अंतरराष्ट्रीय निविदा के जरिये बेचेगी। अंगोला की खदान दुनिया में हीरे के शीर्ष 10 उत्पादकों में एक हैं।

टॅग्स :साउथ अफ़्रीकाJohannesburg
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेआप मुझे वोट दो, हम एसी, स्विमिंग पूल, वाशिंग मशीन दूंगा?, एएमयू चुनाव प्रचार अभियान में अफ्रीकी छात्र ने किया वादा, वीडियो

क्रिकेटसिगरेट पीते कगिसो रबाडा की क्लिप वायरल?, फिर सवालों के घेरे में गुजरात टाइटन्स के तेज गेंदबाज, वीडियो

क्रिकेट2018 के सैंडपेपर कांड के बाद पहली बार ऑस्ट्रेलिया टेस्ट के लिए करेगा साउथ अफ्रीका टूर, पूरा शेड्यूल देखें

ज़रा हटकेदक्षिण अफ्रीका से भारत आई मादा चीता गामिनी ने 3 शावकों को दिया जन्म, देश में कुल संख्या बढ़ कर 38, वीडियो

क्रिकेटSA Vs CAN: आखिरी ओवरों में छक्कों की बारिश, मिलर और स्टब्स ने कनाडा को किया बेहाल

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO