लाइव न्यूज़ :

पंजाब में 'आप' के रोड शो के वायरल वीडियो पर कुमार विश्वास का तंज- 'सर इतना मत झुकाओ कि 'दस्तार' गिर पड़े'

By विनीत कुमार | Updated: June 22, 2022 07:04 IST

कुमार विश्वास ने आम आदमी पार्टी से जुड़ी एक वायरल तस्वीर को लेकर तंज कसा है। इसमें भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल एक ही गाड़ी पर सवार नजर आ रहे हैं। हालांकि मान इसमें गेट पकड़कर गाड़ी पर पीछे खड़े नजर आ रहे हैं।

Open in App

अमृतसर: पंजाब के सीएम भगवंत मान पर आम आदमी पार्टी (आप) के पूर्व नेता और कवि कुमार विश्वास ने तंज कसा है। पंजाब में 'आप' के रोड शो के वायरल हो रहे एक वीडियो को लेकर कुमार विश्वास ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, 'झुक कर सलाम करने में क्या हर्ज है मगर सर इतना मत झुकाओ कि दस्तार गिर पड़े।' 

दरअसल इस वीडियो में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के रोड शो के दौरान भगवंत मान गाड़ी पर लटके हुए नजर आ रहे हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ जगहों पर भगवंत मान गाड़ी पर आने की कोशिश कर रहे लोगों को हटाते भी नजर आ रहे हैं। हालांकि हम इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं कर सकते हैं।

इस वीडियो को कुमार विश्वास पेरोडी नाम से ट्विटर हैंडल से पहले ट्वीट किया गया था। वीडियो को ट्वीट करते हुए लिखा गया, 'पंजाब में रोड शो के दौरान पंजाब का मुख्यमंत्री कहां हैं? मुझे तो गाड़ी में केजरीवाल और गाड़ी पर सिक्योरिटी गार्ड दिख रहे हैं।' इसमें कुमार विश्वास को टैग करते हुए उनकी वीडियो पर प्रतिक्रिया मांगी गई थी। बाद में इसी वीडियो को रिट्वीट करते हुए कुमार विश्वास ने पंजाब के सीएम भगवंत मान पर अपने अंदाज में तंज कसा।

गौरतलब है कि कुमार विश्वास पूर्व में कई मौकों पर आम आदमी पार्टी और खासकर अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते रहे हैं। पिछले महीने भाजपा नेता तजिंदर बग्गा पाल की पंजाब पुलिस द्वारा गिरफ्तारी पर भी कुमार विश्वास ने सवाल उठाते हुए भगवंत मान पर निशाना साधा था। इसके बाद उनके खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया था। वहीं पंजाब चुनाव से पहले विश्वास द्वारा केजरीवाल को अलगाववादियों का समर्थक बताए जाने के मामले ने भी खूब तूल पकड़ा था।

टॅग्स :कुमार विश्वासअरविंद केजरीवालभगवंत मानआम आदमी पार्टीपंजाब
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल