लाइव न्यूज़ :

ट्रंप ने दवाई देने के लिए पीएम मोदी को कहा- थैंक्यू, तो कुमार विश्वास ने समझाया हिंदुस्तान का असली मतलब, ट्वीट कर लिखी ये बात

By पल्लवी कुमारी | Updated: April 9, 2020 12:18 IST

मलेरिया की दवा को कोरोना वायरस के इलाज में कारगर माना जा रहा है। डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले हफ्ते फोन पर हुई बातचीत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मलेरिया के इलाज में इस्तेमाल होने वाली यह दवा भेजने का अनुरोध किया था।

Open in App
ठळक मुद्देबुधवार रात तक 14,600 से अधिक अमेरिकियों ने इस संक्रामक रोग के कारण अपनी जान गंवा दी और 4.3 लाख से अधिक लोग इससे संक्रमित पाए गए हैं। अमेरिका के खाद्य एवं औषध प्रशासन ने हाइड्रोक्सी क्लोरोक्वाइन की कोविड-19 के संभावित इलाज के तौर पर पहचान की है।

नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मलेरिया रोधी दवा हाइड्रोक्सी क्लोरोक्वाइन का अमेरिका को निर्यात करने की मंजूरी देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘शानदार’शख्स बताते हुए कहा कि ऐसे मुश्किल वक्त में भारत की मदद को 'भुलाया नहीं जाएगा।' डोनाल्ड ट्रंप के इस ट्वीट पर कवि कुमार विश्वास अपनी प्रतिक्रिया देते हुए भारत देश का मतलब बताया है। 

कुमार विश्वास ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को टैग करते हुए लिखा, 'क्योंकि हमारे लिए पूरी दुनिया एक परिवार जैसा है। वसुधैव कुटुम्बकम।'  कुमार विश्वास का यह ट्वीट वायरल हो गया है। ट्वीट करने के महज कुछ ही घंटों में इस ट्वीट को 18 हजा लोगों ने लाइक किया है और दो हजार से अधिक लोगों ने रिट्वीट किया है। 

जानें डोनाल्ड ट्रंप ने भारत और पीएम नरेंद्र मोदी के लिए और क्या-क्या कहा? 

डोनाल्ड ट्रंप ने कोरोना वायरस पर अपने नियमित व्हाइट हाउस संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘हमने जिस चीज के लिए उनसे (पीएम मोदी) अनुरोध किया था उसे देने की मंजूरी देने के लिए मैं भारत के प्रधानमंत्री मोदी का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं और वह बहुत शानदार शख्स हैं। हम इसे याद रखेंगे।’’ इससे पहले ट्वीट कर ट्रंप ने मोदी की उनके मजबूत नेतृत्व के लिए प्रशंसा की और कहा कि संकट के दौरान भारत की मदद को भुलाया नहीं जाएगा। उन्होंने कहा, ‘‘असाधारण वक्त में दोस्तों के बीच करीबी सहयोग की आवश्यकता होती है। एचसीक्यू पर फैसले के लिए भारत और भारतीय लोगों का शुक्रिया। इसे भुलाया नहीं जाएगा।’’

ट्रंप ने ट्वीट किया, ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस लड़ाई में न केवल भारत बल्कि मानवता की मदद में आपके मजबूत नेतृत्व के लिए शुक्रिया।’’ यह ट्वीट वायरल हो गया और उसे 60,000 बार रीट्वीट किया गया तथा दो लाख से अधिक लोगों ने इसे लाइक किया।

 

टॅग्स :कोरोना वायरसकुमार विश्वासडोनाल्ड ट्रम्पनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल