लाइव न्यूज़ :

भाई कवि हो कविता पढ़ो, 'दसवीं' के पटकथा लेखक कुमार विश्वास को अभिनेता ने किया ट्रोल, निर्देशक की भी की खिंचाई

By अनिल शर्मा | Updated: April 8, 2022 13:59 IST

केआरके ने ट्वीट में लिखा- दसवीं फिल्म देख ली। यह ओटीटी के ही लायक है। कुमार विश्वास भाई कवि हो कविता पढ़ो। फिल्म का स्क्रिप्ट लिखना एक अलग काम है जिसका आपसे कोई लेना-देना नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देदसवीं देख कमाल खान ने कुमार विश्वास को कविता ही पढ़ने की दी नसीहतकेआरके ने फिल्म में अभिषेक बच्चन के अभिनय की जमकर तारीफ की है

मुंबईः अभिषेक बच्चन की फिल्म 'दसवीं' 7 अप्रैल को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज कर दी गई। समीक्षकों ने फिल्म को लेकर नाकारात्मक बातें लिखी हैं। वहीं यूजर्स को भी फिल्म की कहानी रास नहीं आ रही है। इस बीच खुद को फिल्म समीक्षक घोषित कर चुके अभिनेता कमाल आर. खान यानी केआरके ने दवसीं पर अपने विचार साझा किए हैं।

केआरके ने ट्विटर पर पर ना सिर्फ फिल्म की बुराई की है बल्कि फिल्म के निर्देशक और इसके पटकथा लेखक, दोनों की खिंचाई की है। गौरतलब है कि दसवीं के संवाद और पटकथा मशहूर कवि कुमार विश्वास ने लिखे हैं। केआरके ने कुमार विश्वास को टैग करते हुए उनके नसीहत दी। लिखा की कवि हैं तो कविता ही करें।

केआरके ने ट्वीट में लिखा- दसवीं फिल्म देख ली। यह ओटीटी के ही लायक है। कुमार विश्वास भाई कवि हो कविता पढ़ो। फिल्म के स्क्रिप्ट लिखना एक अलग काम है जिसका आपसे कोई लेना-देना नहीं है। वहीं फिल्म के निर्देशक तुषार जलोटा की खिंचाई करते हुए केआरके ने ट्वीट में आगे लिखा. निर्देशक तुषार जलोटा साहब बेहतर होता निर्देशन की दसवीं पास कर लेते फिल्म को निर्देशित करने से पहले।

हालांकि अभिषेक बच्चन की हमेशा बुराई करनेवाले केआरके ने दसवीं में उनके अभिनय की तारीफ की है। कमाल खान ने लिखा- प्रतिभाशाली अभिनेत्री नम्रता कौर और अभिषेक बच्चन खराब फिल्म दसवीं में शानदार अभिनय किया है। डायरेक्टर जलोटा ने फिल्म की जगह लोटा बनाने के लिए एक खराब स्क्रिप्ट को पूरी तरह से नष्ट कर दिया है। कैमरामैन ने एक टीवी सीरियल से भी खराब फिल्म की शूटिंग के लिए कमाल किया है।

टॅग्स :कुमार विश्वासकमाल आर खानअभिषेक बच्चनहिन्दी सिनेमा समाचारनेटफ्लिक्स
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो