लाइव न्यूज़ :

बॉलीवुड गानों से इंटरनेट पर धूम मचाने वाले तंजानिया के किली पॉल पर चाकू से हमला, डंडों से पीटा गया, जानें पूरा मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 2, 2022 07:19 IST

तंजानिया के किली पॉल (Kili Paul) ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए खुद पर हमला किए जाने की बात बताई है। उन्होंने कहा कि उन पर 5 अज्ञात लोगों ने चाकू और डंडों से हमला किया।

Open in App
ठळक मुद्देतंजानिया के किली पॉल दावा किया है कि उन पर पांच अज्ञात लोगों ने हमला किया था।बॉलीवुड गानों पर भारतीय गीतों के बोल गुनगुनाते हुए (लिप-सिंकिंग) वीडियो बनाने के लिए किली पॉल हैं लोकप्रिय।किली पॉल ने स्ट्रेचर पर लेटे हुए एक तस्वीर भी शेयर की है, उन्होंने बताया कि हमले में उन्हें चोट भी लगी है।

नई दिल्ली: तंजानिया के किली पॉल (Kili Paul) इंटरनेट पर बेहद लोकप्रिय हैं। बॉलीवुड गानों पर वे भारतीय गीतों के बोल गुनगुनाते हुए (लिप-सिंकिंग) वीडियो बनाते हैं, उसे खासा पसंद किया जाता है। भारत में उनके वीडियो देखनों वालों की तादाद लाखों में है। किली एक बार फिर चर्चा में है पर इस बार वजह अच्छी नहीं है।

दरअसल, रिपोर्ट्स के अनुसार किली पॉल पर पांच अज्ञात लोगों ने चाकू और डंडों से हमला किया। इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी किली पॉल ने खुद पर हमले के बाद का अपडेट शेयर किया। इसमें बताया गया कि हमले में उन्हें चोट लगी है और पांच टांके लगाए गए हैं।

शेयर की गई एक तस्वीर में किली पॉल स्ट्रेचर पर लेते नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा है, 'कुछ लोग मुझे गिराना चाहते हैं लेकिन भगवान हमेशा मुझे ऊपर की ओर उठाएगा। मेरे लिए प्रार्थना कीजिए।'

इसके साथ ही एक और स्टेटस में लिखा है, 'मुझ पर 5 लोगों ने हमला किया। खुद का बचाव करने के दौरान मेरे दाहिने हाथ के पैर के अंगूठे में चाकू से चोट लग गई और मुझे 5 टांके लगे। मुझे लाठियों और डंडों से पीटा गया, लेकिन भगवान का शुक्र है, मैं दो लोगों को पीटकर अपना बचाव करने में कामयाब रहा। वे भाग गए लेकिन मैं पहले ही घायल हो चुका था। मेरे लिए प्रार्थना करें।'

बता दें कि फरवरी में तंजानिया में भारतीय उच्चायोग की ओर से भी किली पॉल को सम्मानित किया गया था। भारतीय राजनयिक बिनाया प्रधान ने उस समय की कुछ तस्वीरें शेयर की थी जब किली पॉल तंजानिया में भारतीय उच्चायोग के ऑफिस में पहुंचे थे।

फिल्म ‘शेरशाह’ के गीत ‘रातां लंबिया’ के बोल गुनगुनाते हुए पॉल का एक वीडियो पिछले साल सुर्खियों में था। इस वीडियो में वह अपनी बहन नीना पॉल के साथ नजर आए। उसके बाद से ही पॉल इंस्टाग्राम पर खासे लोकप्रिय हो गए और इस सोशल मीडिया मंच पर उनके लाखों फॉलोअर्स हैं। आयुष्मान खुराना, गुल पनाग और ऋचा चड्ढा सहित कई लोकप्रिय भारतीय फिल्मी हस्तियों का नाम उनके प्रशंसकों की सूची में शुमार है।

टॅग्स :सोशल मीडियाइंस्टाग्राम
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी