लाइव न्यूज़ :

केन्या में भयंकर सूखा, मृत पड़े जिराफों की दिल दहला देने वाली तस्वीरें सामने आईं, देखें

By सतीश कुमार सिंह | Updated: December 15, 2021 11:33 IST

वजीर में साबुली वन्यजीव संरक्षण के अंदर छह जिराफ मृत पड़े हुए हैं। यह तस्वीर कथित तौर पर भोजन और पानी की कमी से कमजोर जिराफ के मरने के बाद ली गई है।

Open in App
ठळक मुद्देतस्वीर 10 दिसंबर को ली गई थी।सितंबर के बाद से सामान्य वर्षा के 30 प्रतिशत से भी कम बारिश हुई है।इस क्षेत्र में भयंकर सूखा पड़ा है।

नौरोबीः केन्या में भयंकर सूखा पड़ा है। सूखे का असर जानवर पर पड़ा है। भूख और प्यास से मरे पड़े जिराफ की दिल दहला देने वाली तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इंटरनेट पर वायरल किया जा रहा है। केन्या के सूखे के प्रभाव को दिल दहला देने वाली तस्वीरों को कैद किया गया है।

वजीर में साबुली वन्यजीव संरक्षण के अंदर छह जिराफ मृत पड़े हुए हैं। यह तस्वीर कथित तौर पर भोजन और पानी की कमी से कमजोर जिराफ के मरने के बाद ली गई है। तस्वीर 10 दिसंबर को ली गई थी। अल जज़ीरा के अनुसार, केन्या के अधिकांश उत्तर में सितंबर के बाद से सामान्य वर्षा के 30 प्रतिशत से भी कम बारिश हुई है, जिससे इस क्षेत्र में भयंकर सूखा पड़ा है।

वर्षा की कमी ने क्षेत्र के वन्यजीवों पर विनाशकारी प्रभाव डाला है और पशुचारक समुदायों और उनके पशुओं को कगार पर धकेलने के अलावा भोजन और पानी की कमी को बढ़ा दिया है। लेकिन बोर-अल्गी जिराफ अभयारण्य के रहने वाले इब्राहिम अली का कहना है कि जंगली जानवरों को सबसे ज्यादा खतरा है।

अली ने स्थानीय समाचार वेबसाइट द स्टार को बताया, "पालतू जानवरों की मदद की जा रही थी, लेकिन वन्यजीवों की नहीं, और अब वे पीड़ित हैं।" उन्होंने कहा कि नदी के किनारे खेती की गतिविधियों ने जिराफों को पानी तक पहुंचने से रोक दिया है, जिससे स्थिति और खराब हो गई है।

द स्टार की रिपोर्ट में कहा गया है कि निकटवर्ती गरिसा काउंटी में 4,000 जिराफों के सूखे के कारण नष्ट होने का खतरा है। केन्या के राष्ट्रपति उहुरू केन्याटा ने सितंबर में सूखे को राष्ट्रीय आपदा घोषित किया था। इस बीच, केन्या के राष्ट्रीय सूखा प्रबंधन प्राधिकरण ने पिछले हफ्ते सूखे से प्रभावित 25 लाख लोगों के लिए एक आपातकालीन राहत नकद हस्तांतरण कार्यक्रम की घोषणा की।

टॅग्स :Kenyaमौसम रिपोर्टWeather Report
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWeather Updates: पश्चिमी विक्षोभ के बावजूद जम्मू-कश्मीर में मार्च का महीना गुजरा सूखा, 34 फीसदी दर्ज हुई गिरावट

भारतJammu and Kashmir: मार्च के महीने में जम्मू-कश्मीर में 43% बारिश की कमी, लगातार 7वीं बार सर्दियों के मौसम में सूखे का असर

कारोबारकश्मीर मौसमः ताजा बारिश और बर्फ से राहत, गुलमर्ग और सोनमर्ग में बर्फबारी से पर्यटक खुश, ईद के दिन बाजार में रौनक?

भारत8 मार्च 2020 के बाद 21 मार्च 2026?, पिछले 6 वर्षों में मार्च का सबसे ठंडा दिन दर्ज, दिल्ली-एनसीआर में कोहरा, वीडियो

भारतDelhi Weather Today: रिमझिम बारिश के बीच हुई दिल्लीवालों की सुबह, 16 डिग्री तापमान ने बढ़ाई सिहरन; आज रहेगा येलो अलर्ट

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो