लाइव न्यूज़ :

कारगिल विजय दिवस के 25 सालः शहीदों के नाम पर मोलड़बंद में वृक्षारोपण, 527 सैनिकों की स्मृति में लिया संकल्प

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 25, 2024 22:54 IST

Kargil Vijay Diwas of 25 years: स्व. भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहार वाजपेयी पार्क में कारगिल शहीदों को रणविजय के 25 साल पूरे होने पर पूर्व संध्या पर श्रद्धांजलि दी।

Open in App
ठळक मुद्देकारगिल युद्ध में शहीद हुए 527 सैनिक एवं अधिकारियों के नाम पर वृक्षारोपण की शुरुआत की।मां, एक परिवार का दुख नहीं, बल्कि संपूर्ण देश के लिए हृदय विदारक पीड़ा होती है।

नई दिल्लीः देश भक्त विशेषकर शहीदों के लिए अग्रणी भूमिका निभा रहे संगठन 'स्वाभिमान देश का' विगत कई वर्षों से सराहनीय कार्य कर देश के लिए अपने प्राणों की आहूति देने वाले जांबाजों को सलाम कर रहा है। इस बार संगठन स्वाभिमान देश का ने कारगिल विजय में अपने प्राणों का बलिदान करने वाले अमर बलिदानियों की याद में गुरुवार को बदरपुर विधानसभा के मोलड़बंद विस्तार इलाके में स्थित स्व. भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहार वाजपेयी पार्क में कारगिल शहीदों को रणविजय के 25 साल पूरे होने पर पूर्व संध्या पर श्रद्धांजलि दी।

साथ ही कारगिल युद्ध में शहीद हुए 527 सैनिक एवं अधिकारियों के नाम पर वृक्षारोपण की शुरुआत की, जिसमे परमवीर चक्र कैप्टन मनोज पांडे, परमवीर चक्र  लांस नायक योगेंद्र सिंह यादव, परमवीर चक्र राइफलमैन संजय कुमार,महावीर चक्र लेफ्टिनेंट बलवान सिंह और शहीद सरबजीत सिंह के नाम से वृक्ष लगाकर शुरुआत की।

खासबात यह है कि पूरी दिल्ली में कुल 527 पेड़ लगाए जाएंगे और हरेक पेड़ पर उन पर एक एक शहीद के नाम की पट्टिका लगाई गई ताकि भविष्य में उस पेड़ की पहचान शहीद के नाम से की जा सके। संगठन स्वाभिमान देश का के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह बिधूड़ी ने कहा कि आज हम अपने घरों में जो निर्भय होकर और निश्चिंत होकर सो रहे हैं, यह सब देश की सीमा पर डटे हमारे सैनिक भाइयों के कारण ही संभव है, हमारा सैनिक जागता है तो देशवासी चैन की नींद सो पाते हैं, लेकिन एक सैनिक का वीरगति को प्राप्त करना केवल एक मां, एक परिवार का दुख नहीं, बल्कि संपूर्ण देश के लिए हृदय विदारक पीड़ा होती है।

उन्होंने कहा कि सबसे पहले उन्होंने कोविड से पूर्व देश के 29 राज्यों में 25 हजार किलोमीटर,95 दिन की यात्रा कर सैनिक परिवारों से संपर्क किया और उनके जज्बे को सलाम किया। बीते साल ही मथुरा में एक सैनिक परिवार के आग्रह पर भारतीय सेना से एक युद्ध में प्रयोग किया गया पुराना टैंक लिया गया जिसे शहीद के गांव में सम्मानपूर्वक स्थापित कराया गया, इसके लिए लंबी प्रक्रिया का सामना करना पड़ा।

लेकिन आखिर में जीत हासिल हुई क्योंकि नेक नीयत का ईश्वर भी सुफल देते हैं। सुरेन्द्र सिंह बिधूड़ी ने कहा कि उनका हर संभव प्रयास होता है कि वह देश के लिए अपने प्राण देने वाले सैनिकों के लिए कुछ न कुछ करते रहें। उन्होंने कहा कि इसलिए इस बार कारगिल विजय दिवस के 25 वर्ष पूरे होने पर मैंने प्रण किया कि 527 शहीदों के नाम से दिल्ली में पेड़ लगाए जाएंगे, इसकी शुरुआत हमने आज 25 जुलाई से कर दी है, लेकिन यह क्रम पूरी दिल्ली में अब 527 पेड़ लगाए जाने तक जारी रहेगा। जिसकी शुरुआज हमने आज मोलड़बंद से कर दी है।

टॅग्स :कारगिल विजय दिवसदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

क्राइम अलर्टएक ही उम्र के 4 लड़कों ने घेरकर शख्स को चाकू घोंपकर मोबाइल फोन लूटे, मादक पदार्थ के आदी लड़के

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो