लाइव न्यूज़ :

वायरल हुआ वीडियो, विराट कोहली ने करवाया अपनी दाढ़ी का बीमा!

By पल्लवी कुमारी | Updated: June 9, 2018 07:09 IST

विराट कोहली का पिछले कुछ सालों से दाढ़ी वाला लुक देश के युवाओं के बीच काफी छाया रहा है। 

Open in App

नई दिल्ली, 9 जून: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली एक स्टार बल्लेबाज के साथ-साथ स्टाइलिश और फैशनेबल प्लेयर भी हैं। विराट कोहली अपनी फिटनेस और लुक को लेकर आए दिन चर्चा में बने रहते हैं। खासकर विराट कोहली का पिछले कुछ सालों से दाढ़ी वाला लुक देश के युवाओं के बीच काफी छाया रहा है। 

विराट कोहली के दाढ़ी वाले लुक का एक वक्त ऐसा असर देखने को मिला था कि भारतीय टीन के तकरीबन सारे क्रिकेटरों ने  दाढ़ी वाले लुक को रखा था। अब आप भी सोच रहे होंगे कि विराट कोहली की दाढ़ी आखिर अब क्यों चर्चा में है। तो चलिए बता दें कि सोसश मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। 

दिल्ली वालों ने जब तोड़ डाले विराट कोहली के 'कान'

इस वीडियो में  विराट कोहली के साथ कुछ और लोग भी हैं। विराट सोफे पर बैठे हुए हैं और दो लोग उनकी दाढ़ी की तस्वीर ले रहे हैं। इस वीडियो को टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज लोकेश राहुल ने ट्वीट किया है। वीडियो को पोस्ट कर लोकेश राहुल कैप्शन लिखा है, मैं जानता था कि तुम दाढ़ी को लेकर काफी जुनूनी हो, लेकिन तुम्हारी दाढ़ी के बीमा से जुड़ी खबरें मेरी ही थ्योरी को सही साबित कर रही हैं। 

लोकेश राहुल के इस ट्वीट के बाद लोग ऐसे कयास लगा रहे हैं कि विराट कोहली ने अपनी दाढ़ी का बीमा करा लिया है। लेकिन इस बात के बारे में विराट कोहली ने अभी तक कुछ नहीं बोला है। हो सकता है कि लोकेश राहुल ने विराट के साथ कोई मजाक करने के लिए ये वीडियो पोस्ट किया हो। इस वीडियो की क्या सच्चाई है, ये तो विराट कोहली ही बताएंगे। फिलहाल ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें

टॅग्स :विराट कोहलीके एल राहुल
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK Tickets 2026: आज से बुकिंग LIVE! फ्री मेट्रो और एंट्री के नए रूल्स

क्रिकेट2 रन से आगे निकले हिटमैन रोहित शर्मा?, आईपीएल में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी?

क्रिकेट4027 रन से साथ नंबर-1?, आईपीएल में लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे अधिक बल्ले से योगदान?, देखिए टॉप-5 खिलाड़ी की सूची

क्रिकेटRCB Vs SRH: 38 गेंद, 69 नाबाद रन, 5 चौके और 5 छक्के?, विराट कोहली बोले-मैदान पर वापस आना अच्छा, स्ट्राइक पर वापस आने दो और बीच-बीच में चौके लगाओ?

क्रिकेटRCB vs SRH: पडिक्कल और कोहली ने आरसीबी को दिलाई जीत, IPL ओपनर में सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराया

ज़रा हटके अधिक खबरें

क्रिकेटचेपॉक में चमके प्रभसिमरन सिंह, पंजाब की जीत में निभाई बड़ी भूमिका

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

क्रिकेटCSK vs PBKS: लगातार दो जीत के साथ पंजाब किंग्स शीर्ष पर, धोनी के बिना CSK अब भी जीत से महरूम

क्रिकेटCSK vs PBKS: आयुष म्हात्रे का तूफ़ानी अंदाज़, चेन्नई में जड़ी तेज़-तर्रार हाफ़ सेंचुरी | VIDEO

क्रिकेट'वर्ल्ड कप वाला सैमसन चाहिए': PBKS के खिलाफ चेपॉक में CSK के लिए डेब्यू पर ओपनर के फेल होने के बाद फैंस की प्रतिक्रिया