दिल्ली वालों ने जब तोड़ डाले विराट कोहली के 'कान'

दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित मैडम तुसाद म्यूजियम में विराट के वैक्स स्टैच्यू को रखा गया है।

By विनीत कुमार | Published: June 8, 2018 03:17 PM2018-06-08T15:17:56+5:302018-06-08T15:25:27+5:30

virat kohli madame tussauds wax statue damaged delhi | दिल्ली वालों ने जब तोड़ डाले विराट कोहली के 'कान'

Virat Kohli wax statue

googleNewsNext

नई दिल्ली, 8 जून: टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली की दिल्ली के मैडम तूसार म्यूजियम में मोम की प्रतिमा के अनावरण के कुछ घंटों बाद ही मरम्मत की जरूरत पड़ गई। दरअसल, बुधवार को हुए अनावरण के बाद गुरुवार को लोगों की अत्यधिक भीड़ और सेल्फी लेने की होड़ के बीच प्रतिमा को नुकसान हुआ।

मैडम तूसाद म्यूजियम के अधिकारियों के अनुसार कोहली की प्रतिमा में दाये कान के कुछ हिस्से टूट गए। हालांकि, इसे जल्द ही ठीक कर लिया गया। एनडीटीवी के अनुसार एक अधिकारी ने बताया, 'कोहली की प्रतिमा के कान को किसी वजह से नुकसान पहुंचा था। हमने इसे तत्काल ठीक किया और अब फिर से फैंस म्यूजियम में आकर लुत्फ उठा सकते हैं और भारतीय कप्तान के साथ फोटो भी ले सकते हैं।'


 बता दें कि दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित मैडम तुसाद म्यूजियम में विराट के वैक्स स्टैच्यू को रखा गया है। इससे पहले लियोनेल मेसी, कपिल देव, सचिन तेंदुलकर और उसेन बोल्ट की प्रतिमाएं इस संग्रहालय में मौजूद हैं। विराट इसमें वनडे टीम की जर्सी में नजर आ रहे हैं, जबकि उनके हाथ में बैट है। स्टैच्यू में में विराट के हाथ पर बना टैटू भी नजर आ रहा है। विराट के स्टैच्यू को शॉट खेलने की पोजिशन में बनाया गया है। (और पढ़ें- हरियाणा सरकार का फरमान- 'राज्य के एथलीट कमाई का एक तिहाई हिस्सा सरकार को दें', छिड़ा विवाद)

Open in app