Husband Raped Wife: 'बैरी पिया' ने बलात्कार किया, अश्लील वीडियो बनाया, पत्नी पहुंची थाने

By धीरज मिश्रा | Published: June 15, 2024 03:47 PM2024-06-15T15:47:51+5:302024-06-15T15:50:11+5:30

Husband Raped Wife: पति और पत्नी का रिश्ता सिर्फ एक जन्म का नहीं होता है।

crime news rajasthan churu husband raped wife police marriage | Husband Raped Wife: 'बैरी पिया' ने बलात्कार किया, अश्लील वीडियो बनाया, पत्नी पहुंची थाने

फाइल फोटो

Highlightsपति ने पत्नी से किया बलात्कार, अश्लील वीडियो भी बनाईपीड़िता पहुंची थाने, पति के खिलाफ दर्ज करवाया मुकदमा पुलिस आरोपी पति की तलाश कर रही है

Husband Raped Wife: पति और पत्नी का रिश्ता सिर्फ एक जन्म का नहीं होता है। यह रिश्ता अटूट होता है। लेकिन, एक पति ने इस रिश्ते को कलंकित किया है। उसने अपनी पत्नी के साथ ही दरिंदे की तरह बर्ताव किया। उसने अपनी पत्नी के शरीर को जानवरों की तरह नोंचा। जब इससे भी उनका मन नहीं भरा तो उसने पत्नी की अश्लील वीडियो बना ली।

हैरान करने वाली यह घटना राजस्थान के चूरू शहर के कोतवाली थाना इलाके से आई है। यहां पर एक महिला ने अपने पति के खिलाफ थाने में शिकायत दी है कि उसके पति ने उसका बलात्कार किया। महिला ने पुलिस को अपनी शिकायत में कहा कि उसकी शादी 12 माह पहले हुई थी। शादी के बाद कुछ दिन ठीक से गुजरे।

लेकिन, बाद में दोनों के बीच अनबन रहने लगी। इसके बाद दोनों अलग रहने लगे। महिला ने पुलिस को बताया कि वह अलग से एक किराए के मकान में रहने लगी। 

क्या कहती है पुलिस

चूरू महिला थानाधिकारी करतार सिंह ने बताया महिला के द्वारा थाने में शिकायत दी गई थी। शिकायत में महिला ने अपने पति पर बलात्कार करने का आरोप लगाया है। महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि शादी के कुछ दिनों के बार पति उसके साथ मारपीट करने लगा। शादी के महज कुछ दिनों में पति के द्वारा किए गए ऐसा बर्ताव से वह अंदर से टूट गई।

उसने अलग रहने का फैसला किया। वह अलग से किराए के मकान पर रहने लगी। इसी बीच एक दिन मौका पाकर उसका पति उसके घर पर पहुंचा। गर्मी का बहाना बनाकर कोल्ड ड्रिंक लेकर आया। पति ने वह ड्रिंक अपनी पत्नी को पीने के लिए कहा। पत्नी ने जैसे ही वह ड्रिंक पी। वह बेसुध सी हो गई। इसी मौके का फायदा उठाते हुए आरोपी ने महिला के साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दिया।

इस दौरान उसने महिला की वीडियो और अश्लील फोटो भी खींच ली। महिला जब अगले दिन उठी तो पति को पास पाया, महिला ने अपने हालात देखें तो समझ गई कि उसके साथ गलत हुआ है। उसने शोर मचाया। इधर आरोपी महिला को धक्का मारकर भाग गया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

Web Title: crime news rajasthan churu husband raped wife police marriage

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे