लाइव न्यूज़ :

वीडियो: दिल्ली बाढ़ की गलत रिपोर्टिंग करता दिखा पत्रकार, इंटरनेट यूजर ने घटना का असली फुटेज शेयर कर बताई सच्चाई

By आजाद खान | Updated: July 15, 2023 17:25 IST

गलत रिपोर्टिंग के वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर असली क्लिप वायरल हो रहा है। इस क्लिप को देखने के बाद एक यूजर ने इस पर कमेंट भी किया है और लिखा है कि पकड़ पकड़ कर मारो ऐसो को। यही लोगो में अफरातफरी मचवाते है।

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडिया पर दिल्ली बाढ़ की एक रिपोर्टिंग जमकर वायरल हो रही है। वीडियो में एक पत्रकार बाढ़ की गलत रिपोर्टिंग करता दिख रहा है। ऐसे में वीडियो के सामने आने के बाद इंटरनेट यूजर ने घटना का असली वीडियो जारी किया है।

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक भारतीय टेलीविजन चैनल के रिपोर्टर को दिल्ली में बाढ़ के हालात को कवर करते हुए देखा गया है। जारी वीडियो में एक पत्रकार को देखा जा सकता है जो दिल्ली के सिविल लाइंस में बाढ़ के हालात को कवर कर रहा है। 

पत्रकार कमर से भी ज्यादा पानी में डूबा हुआ है और हाथ में मोबाइल और माइक लिए हुए रिपोर्टिंग कर रहा है। ऐसे में पत्रकार के पीछे एक शख्स भी दिखाई दे रहा है जिसे बाद में पत्रकार द्वारा रिपोर्टिंग में शामिल किया गया था और बाढ़ के हालात पर उसकी प्रतिक्रिया ली गई थी।

क्या दिखा वायरल वीडियो में

वायरल वीडियो में पत्रकार पानी में जाकर रिपोर्टिंग करते और वहां के ताजा हालात को बयान करता हुआ दिख रहा है। इतने में पत्रकार के पीछे एक और शख्स आता है और पत्रकार उसका भी इंटरव्यू लेता है और जलजमाव पर सवाल करता है। 

वायरल वीडियो की सच्चाई आई सामने

ऊपर जारी किए गए पत्रकार के वीडियो की असली सच्चाई सामने आई है। एक ट्विटर यूजर ने एक वीडियो शेयर किया है जो उसी समय का है जब पत्रकार बाढ़ की रिपोर्टिंग कर रहा था। वीडियो में पत्रकार को उस जगह पर रिपोर्टिंग करते हुए देखा गया है जहां पानी ज्यादा है और दूसरी ओर साफ और सूखी सड़क है जहां पर लोग जा भी रहे है और वहां से गाड़ियां भी जाने की आवाज हो रही है। 

वायरल वीडियो की सच्चाई वाले क्लिप देखकर सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा है कि क्या क्या करना पड़ता है भाई। एक और यूजर ने कमेंट किया है कि पकड़ पकड़ कर मारो ऐसो को। यही लोगो में अफरातफरी मचवाते है। वहीं कुछ और यूजर्स अन्य पत्रकारों के भी फोटो शेयर करते हुए नजर आए जो पूर्व में कथित गलत रिपोर्टिंग कर रहे थे। 

टॅग्स :अजब गजबवायरल वीडियोदिल्लीबाढ़
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?