लाइव न्यूज़ :

शादी में रिश्तेदारों ने ऐसे चोरी किए जूते, लोगों ने कहा- "जूते के लिए ऐसी लड़ाई नहीं देखी" , वीडियो वायरल

By दीप्ती कुमारी | Updated: October 23, 2021 17:16 IST

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक जूता चुराई की रस्म तेजी से वायरल हो रही है , जिसमें सभी लोग गिरते-भागते हुए एक-दूसरे से जूते चुराने की कोशिश कर रहे हैं ।

Open in App
ठळक मुद्देजूता चुराई की रस्म के दौरान लोगों ने किए खूब मजेआपा-धापी में नीचे गिरे लोगएक जूता चुराकर शख्स भागा गार्डन में

मुंबई : हम सब जानते हैं कि शादियों में ढेर सारी मजेदार रस्में होती हैं । उसमें से सबसे ज्यादा मजेदार रस्म होती है जूता चोरी की होती है । दोनों पक्ष के लोग इस रस्म का खूब मजा उठाते हैं । अब सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग खूब हंस रहे हैं । 

अब इसी कड़ी में एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि जूता चुराई के दौरान दोनों पक्षों के परिवार वाले जूता छीनने के लिए आपस में भिड़ जाते हैं । करीब दर्जनभर लोग जूता लेने के लिए चक्कर में एक-दूसरे से छीना-झपटी करने लगे । एक पक्ष जूता चुराना चाहता है तो दूसरा पक्ष जूता बचाना चाहता है । इस आपा-धापी में कुछ लोग तो जूते के लिए जमीन पर लेट गए ।

वहीं, जुता हाथ में लिए एक शख्स गार्डन में भगा और उसके पीछे कई और लोग भी दौड़ने लगे । इस धक्का-मुक्की में एक-दो लोग जमीन पर भी गिर गए ।  एक मिनट का ये वीडियो सभी को बेहद लुभा रहा है ।  साथ में सोशल मीडिया यूजर्स अपना रिएक्शन भी साझा कर रहे हैं ।

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है । वीडियो को आप सभी वेडिंग सूत्र नाम के अकाउंट पर देख सकते हैं । इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘उन्हें टैग करिए, जो दूल्हेवालों की तरफ से जूते के लिए ऐसी फाइट करेंगे ।’ इस वीडियो पर कई अन्य यूजर्स ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी ।   

टॅग्स :वायरल वीडियोवेडिंगवेडिंग सीजन
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

भारत'सूसू करा है इन्होंने लिफ्ट के अंदर': दिल्ली की महिला ने लिफ़्ट में कथित तौर पर पेशाब करने पर एक बुज़ुर्ग मुस्लिम व्यक्ति को टोका | VIDEO

भारतVIDEO: सासाराम में डिज्नीलैंड मेले में झूला टूटने से हादसा, बच्चों समेत कई लोग घायल

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटकेप्रेम-प्रसंग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ने की घटनाएं तेजी से बढ़ी?, बिहार मेंकई हाई-वोल्टेज ड्रामे, 10 दिन में 15 केस?

ज़रा हटकेभक्तों ने लाखों रुपये बरसाए, नोटों के ढेर के नीचे दबे गुजराती लोक गायक गोपाल साधु?, वीडियो वायरल