लाइव न्यूज़ :

रांची की लड़की ऋचा भारती को अब नहीं बांटना होगा कुराना, कोर्ट अब इस शर्त पर दी जमानत

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: July 18, 2019 08:28 IST

अदालत के इस आदेश की सोशल मीडिया पर जमकर आलोचना हुई और कल ट्विटर पर #ऋचा भारती ट्रेंड करने लगा. आज अदालत ने आदेश में संशोधन किया और 19 वर्षीय छात्रा को 7000 रु. की जमानत राशि तथा इतनी ही राशि के दो मुचलकों पर नियमित जमानत दे दी.

Open in App
ठळक मुद्देऋचा को सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाले आक्रामक पोस्ट को लेकर 12 जुलाई को गिरफ्तार किया गया था. न्यायाधीश के आदेश में संशोधन के बाद शाम 4 बजे अदालत का बहिष्कार वापस लिया.

झारखंड रांची की एक अदालत ने कथित आक्रामक फेसबुक पोस्ट को लेकर गिरफ्तार की गई कॉलेज छात्रा को कुरान की प्रतियां दान करने की शर्त पर जमानत देने के आदेश में संशोधन किया है. न्यायिक मजिस्ट्रेट मनीष कुमार सिंह ने ऋचा भारती को सशर्त जमानत दी थी और कहा था कि वह कुरान की एक प्रति पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में स्थानीय अंजुमन कमेटी तथा चार अन्य प्रति शहर के विभिन्न पुस्तकालयों को दान करे.

अदालत के इस आदेश की सोशल मीडिया पर जमकर आलोचना हुई और कल ट्विटर पर #ऋचा भारती ट्रेंड करने लगा. अदालत ने आदेश में संशोधन किया और 19 वर्षीय छात्रा को 7000 रु. की जमानत राशि तथा इतनी ही राशि के दो मुचलकों पर नियमित जमानत दे दी.

न्यायिक मजिस्ट्रेट सिंह ने जमानत की शर्त के रूप में कहा कि एक जमानती रांची से तथा दूसरा जमानती याचिकाकर्ता का रिश्तेदार होना चाहिए. उन्होंने कहा कि वह जांच अधिकारी एवं पिथोरिया थाना प्रभारी की उस याचिका को स्वीकार करते हुए अपने आदेश में संशोधन कर रहे हैं जिसमें आदेश के क्रियान्वयन में कठिनाइयों की वजह से कुरान दान करने की शर्त हटाने का आग्रह किया गया है.

ऋचा को सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाले आक्रामक पोस्ट को लेकर 12 जुलाई को गिरफ्तार किया गया था.

वकीलों ने किया अदालत का बहिष्कार रांची दीवानी अदालत के वकीलों ने लड़की को कुरान दान करने का निर्देश दिए जाने के विरोध में आज अदालत का बहिष्कार किया.

उन्होंने न्यायाधीश के आदेश में संशोधन के बाद शाम 4 बजे अदालत का बहिष्कार वापस लिया. अधिवक्ता रामप्रवेश सिंह ने कहा कि अदालत ने खुद ही अपने आदेश में संशोधन कर लिया है, इसलिए अब कल अदालत का बहिष्कार नहीं होगा.

टॅग्स :झारखंड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजेंद्र चिकित्सा विज्ञान संस्थान में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा अक्षत कुमार ने लगाई फांसी?, छात्रावास के कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं

क्राइम अलर्ट50 वर्षीय शिक्षक शंकर प्रसाद ने तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा का किया यौन शोषण, गर्भवती होने पर राज खुला?

भारतIQAC Meeting: शैक्षणिक, अनुसंधान एवं प्रशासनिक उत्कृष्टता सर्वोच्च प्राथमिकता

भारतकौन थे माधव लाल सिंह?, 73 वर्ष में निधन

क्राइम अलर्ट2017 में 16 साल की लड़की से रेप, 2022 में पीड़िता की हो गई शादी, 40 वर्षीय एएसआई करता था ब्लैकमेल, अश्लील वीडियो क्लिप का इस्तेमाल कर धमकाता था

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो