लाइव न्यूज़ :

झांसी का अंधा लावारिश कुत्ता "शेरी" पहुंचा अमेरिका, जानिए क्या है पूरा माजरा

By वैशाली कुमारी | Updated: July 14, 2021 20:07 IST

दिल्ली के एक पशु चिकित्सक, डॉ प्रेमलता चौधरी के की सहायता से,"शैरी" को अमेरिका के पेंसिल्वेनिया शहर में रहने के लिए घर मिल गया। 

Open in App
ठळक मुद्दे घावों का इलाज कराया, और उसे शेरी नाम दिया।2019 में "जीव आश्रय समिति" नाम से एक NGO शुरू किया।मिनी ने कहा कि "शैरी" के लिए एक ऐसा घर खोजने की जरूरत थी जहाँ वह आराम से रह सके।

झांसी: झांसी के एक पशु प्रेमी के प्रयासों ने 9 महीने के अंधे कुत्ते को अमेरिका के पेंसिल्वेनिया शहर में एक नया घर दिला दिया।

29 वर्षीय मिनी खरे, जो एमबीए ग्रेजुएट हैं और "जीव आश्रय समिति" नाम से एक एनजीओ चलाती हैं, उन्हे 6 महीने पहले यह कुत्ता गम्भीर रूप से जला और और बीमार अवस्था में मिला था। मिनी खरे बताती हैं, कि कैसे उन्हें फरवरी में ग्वालियर रोड पर उन्हे एक फोन काल के जरिए एक पिल्ला के बारे में पता चला था।

जब वह अपनी टीम के सदस्यों के साथ मौके पर पहुंची, तो उसे एक मादा पिल्ला मिली जो पूरी तरह से अंधी था, और उसके चेहरे पर जलने के निशान थे। जिसे वह एक पशु चिकित्सक के पास ले गयीं और उसके घावों का इलाज कराया, और उसे शेरी नाम दिया।

मिनी बताती हैं कि "शेरी" के ठीक होने के बाद, हमारे लिए सबसे बड़ी चिंता उसके लिए एक घर खोजने की थी, क्योंकि हमारे पास उसे रखने लिये ऐसी जगह  नहीं थी, जहाँ वह आराम से रह सके। मिनी कहती है, "जानवरों के प्यार ने ही उन्हें यह संस्था खोलने के लिए प्रेरित किया और 2019 में "जीव आश्रय समिति" नाम से एक NGO शुरू किया।

मिनी ने कहा कि "शैरी" के लिए एक ऐसा घर खोजने की जरूरत थी जहाँ वह आराम से रह सके। इसके लिए उनहोंने एक सोशल मीडिया अभियान शुरू किया। उनके प्रयासों ने उन्हें दिल्ली के एक पशु चिकित्सक, डॉ प्रेमलता चौधरी के की सहायता से,"शैरी" को अमेरिका के पेंसिल्वेनिया शहर में रहने के लिए घर मिल गया। 

"शैरी" को अमेरिका के "हेलेन ब्राउन" नाम के एक व्यक्ति अपना लिया। हेलन ब्राउन खुद भी आवारा जानवरों के लिए एक गैर सरकारी संगठन चलाते हैं। इसके बाद, शेरी को दिल्ली लाया गया जहां उसका आगे इलाज किया गया और अंत में पेन्सिलवेनिया भेज दिया गया। 

पिछले सोमवार को शेरी को औपचारिक रूप से गोद लिया गया, और एक नया और सुरक्षित जीवन दिया गया। मिनी बचपन से ही जानवरों के करीब रहीं हैं। अब तक, मिनी ने लगभग 300 आवारा जानवरों को बचाया है।

टॅग्स :झाँसीअमेरिकादिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो