लाइव न्यूज़ :

गजब की दीवानगी! पठान फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान शख्स ने की नोटों की बारिश, देखें वीडियो

By सत्या द्विवेदी | Updated: January 30, 2023 12:48 IST

जयपुर के सिनेमाघर में 'पठान' फिल्म पर प्यार लुटाते दिखे लोग। एक आदमी नोटों का बंडल हाथ में लेकर पैसों की बारिश करता नजर आया। यह वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।

Open in App
ठळक मुद्दे फिल्म 'पठान' पर लोगों ने लुटाया प्यारजयपुर का एक वीडियो वायरल, नोट उड़ाता दिखाई दिया एक शख्स5 दिनों में फिल्म ने की 5 करोड़ से ज्यादा की कमाई

शाहरुख  खान स्टारर 'पठान' फिल्म का क्रेज लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। बॉक्स ऑफिस पर जबसे पठान रिलीज हुई है, फैंस में इसकी दीवागनी देखते ही बन रही है। शाहरुख खान की फिल्म पठान की नॉनस्टॉप कमाई जारी है। हालांकि फिल्म अपने टीजर रिलीज के साथ ही विवादों में घिर गई थी, लेकिन 4 साल बाद शाहरुख खान की पर्दे पर वापसी लोगों को दीवाना बना रही है। सिनेमाघरों के बाहर लोगों की लंबी कतार देखने को मिल रही है 

'पठान' फिल्म का क्रेज 

पठान फिल्म के सारे शोज हाउसफुल दिखाई जा रहे हैं। इस फिल्म को फैंस का इतना प्यार मिल रहा है कि फिल्म से जुड़े सारे विवाद दब गए हैं। लोगों का पठान फिल्म के लिए क्रेज देखते ही बन रहा है, इसकी एक झलक जयपुर के सिनेमाघर में देखने को मिली। जहां एक आदमी नोटों का बंडल हाथ में लिए पैसों की बारिश करते नजर आ रहा है। वीडियो में दिखाई दे रहे शख्स का नाम अभिषेक पांडे बाताया जा रहा है। यह वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।

रिकॉर्ड तोड़ कमाई 

'पठान' हर दिन की कमाई के साथ रिकॉर्ड बना रही है। ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन के टोटल आंकड़े आ गए हैं। पठान 300 करोड़ के करीब पहुंच गई है.रिलीज के पांचवे दिन फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 270 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया है। इसके साथ ही उन्होंने वर्ल्डवाइड 550 करोड़ से ऊपर का बिजनेस किया है। साथ ही इसने नॉर्थ अमेरिका में हिंदी की सबसे बड़ी ओपनिंग का रिकॉर्ड बनाया है।

'10 सालों में पहली हिट'

शाहरुख खान की फिल्म पर कंगना रनौत ने भी निशाना साधा। ट्विटर पर हाल ही में वापसी करने वाली कंगना ने कहा कि 'हां,धाकड़ बहुत बड़ी ऐतिहासिक फ्लॉप रही है, इस बात से मैंने कब मन किया? शाहरुख जी की दस साल में ये पहली फिल्म चली है, हम भी उनसे प्रेरणा लेते हैं, उम्मीद है जैसे भारत ने उनको मौका दिया हमें भी मिलेगा, आखिर ये भारत महान है उदर है, जय श्री राम।' 

टॅग्स :शाहरुख़ खानहिन्दी सिनेमा समाचारबॉलीवुड इंस्टा तड़का
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल