लाइव न्यूज़ :

Watch Video: 'कायदे में चलो' पार्किंग के नाम पर आईपीएस से वसूले 60 रुपये, देखें वीडियो

By धीरज मिश्रा | Updated: February 25, 2024 12:40 IST

हापुड़ जिले के आईपीएस अधिकारी एसपी अभिषेक वर्मा अपनी कार में ड्राइवर के बगल में बैठकर ब्रजघाट जा रहे थे। पार्किंग की टिकट काटने वाले ने आईपीएस से 60 रुपये वसूल लिए।

Open in App
ठळक मुद्देआईपीएस अधिकारी से वसूल लिए 60 रुपये सोशल मीडिया पर वीडियो हुई वायरल पुलिस कस्टडी में आईपीएस ने टिकट काटने वाले को पहुंचाया

IPS Abhishek Verma: फिल्म गंगाजल तो आपने देखी होगी। इस फिल्म में एक सीन है। जब फिल्म में अभिनेता अजय देवगन की गाड़ी खराब हो जाती है तो वह एक प्राइवेट बस से निकलते हैं। रास्ते में चैकिंग के दौरान जब वह एक पुलिस कर्मी से सवाल करते हैं कि यह चैकिंग किसी बात की हो रही है, आम लोगों को काफी दिक्कत होती है।

इस पर दरोगा मनी राम उन्हें जेल में डालने की धमकी देते हैं और गिरफ्तार करने के लिए अपने हवलदार को निर्देश देते हैं। इसी दौरान रहस्य से पर्दा उठता है। अजय देवगन इलाके के नए एसपी होते हैं और दरोगा सस्पेंड। इस फिल्म से मिली जुली कहानी प्रकाश में आई है। लेकिन यह रील नहीं रियल है। दरअसल, हापुड़ जिले के आईपीएस अधिकारी एसपी अभिषेक वर्मा अपनी कार में ड्राइवर के बगल में बैठकर ब्रजघाट जा रहे थे। इस दौरान रास्ते में कार पार्किंग के लिए टिकट ली। टिकट की रसीद भी ली।

रसीद पर 53 रुपये लिखा था। लेकिन पार्किंग की टिकट काटने वाले ने आईपीएस से 60 रुपये वसूल लिए। इस पर जब आईपीएस ने आपत्ति जताई तो पार्किंग वाला आदमी बोला कि कायदे में चलो। सोशल मीडिया पर 1 मिनट 22 सेकंड का यह वीडियो वायरल हो रहा है। इधर, आईपीएस से 60 रूपये वसूलने वाले पुलिस कस्टडी में पहुंच गए हैं। कस्टडी में पहुंचते हुए इन लोगों की तस्वीर आईपीएस ने अपने एक्स एकाउंट से शेयर की। उन्होंने लिखा कि कायदे में रहोगे तो फायदे में रहोगे।

लोगों को आने लगे रिएक्शन

आईपीएस के इस वायरल वीडियो पर लोगों के कमेंट भी आए हैं। एक यूजर ने लिखा कि इस तरह के पुलिस अफसर और होने चाहिए। दूसरे यूजर ने लिखा की चारों तरफ भ्रष्ट्राचार फैल रहा है। एक यूजर ने लिखा भाई साहब, इनके हसीन चेहरे आपने छुपा दिए। इनके हसीन चेहरों का दीदार तो बनता था।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशहापुड़IPSवायरल वीडियोसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'