लाइव न्यूज़ :

IPL 2022: राजस्थान रॉयल्स-दिल्ली कैपिटल्स के मैच में लगे 'चीटर-चीटर' के नारे, वीडियो में कैद हुआ पूरा नजारा, जानें मामला

By अनिल शर्मा | Updated: April 23, 2022 11:33 IST

दिल्ली कैपिटल्स को जीत के लिए अंतिम ओवर में 36 रनों की जरूरत थी। दिल्ली के रोवमैन पॉवेल ने पहली तीन गेंदों पर लगातार तीन छक्के लगाए।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली कैपिटल्स को जीत के लिए अंतिम ओवर में 36 रनों की जरूरत थी दिल्ली के रोवमैन पॉवेल ने पहली तीन गेंदों पर लगातार तीन छक्के लगाएओबेड मैक्कॉय की तीसरी गेंद कमर के ऊपर थी जिसे अंपायर ने नो बॉल नहीं दिया जिसपर काफी विवाद हो गया

IPL 2022,  DC vs RR: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) और राजस्थान रॉयल्स (आरआर) बीच खेले गए मैच में एक बड़ा विवाद हो गया। दरअसल दिल्ली कैपिटल्स को जीत के लिए अंतिम ओवर में 36 रनों की जरूरत थी। दिल्ली के रोवमैन पॉवेल ने पहली तीन गेंदों पर लगातार तीन छक्के लगाए। जबकि राजस्थान रॉयल्स के पेसर ओबेड मैक्कॉय की तीसरी गेंद फुल-टॉस थी। अंपायर ने इसे कमर के ऊपर की नो-बॉल नहीं दिए जाने पर इनकार कर दिया जिसपर दिल्ली कैपिटल्स ने विरोध जताया।

इसका सोशल मीडिया पर काफी विरोध हो रहा है। कोई इसे नो बॉल बता रहा है तो किसी ने पॉवेल के क्रीज के बाहर रहने को लेकर इसके नो बॉल नहीं होने की बात कही। हालांकि मैच के दौरान दिल्ली की टीम के प्रशंसक नो बॉल नहीं दिए जाने पर काफी नाराज हो गए। अंपायरों द्वारा नो-बॉल न देने के बाद दर्शक 'चीटर-चीटर' के नारे लगाने लगे। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एक फैन ने ट्वीट किया, "यह क स्पष्ट नो-बॉल थी।" दूसरे ने लिखा, "पॉवेल...क्रीज़ के बाहर थे...यह...नो बॉल नहीं थी।"

गौरतलब है कि राजस्थान रॉयल्स ने ये मैच 15 रनों से जीत लिया। इसके साथ ही राजस्थान रॉयल्स 7-मैच में 5-जीत के साथ आईपीएल 2022 की अंकतालिका में शीर्ष पर पहुंच गई है। राजस्थान के प्रसिद्ध कृष्णा ने 19वां ओवर मेडन विकेट डाला और 223 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स 207/8 का स्कोर ही बना सकी।

 

टॅग्स :आईपीएल 2022डीसीदिल्ली कैपिटल्सवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

क्रिकेटIPL 2026 Playoffs Scenarios: प्लेऑफ में RCB, एमआई-एलसीजी बाहर?, 7 टीम और 3 सीट, कौन मारेगा बाजी?

क्रिकेटमिचेल स्टार्क से सीखें युवा प्लेयर?, दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य कोच हेमांग बदानी ने कहा- 4 विकेट लेकर आईपीएल प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद जीवंत रखी

क्रिकेटकेएल राहुल और अभिषेक पोरेल की बल्लेबाजी से RR के खिलाफ डीसी की 5 विकेट से जीत, प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को ज़िंदा रखा

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी ने अभिषेक शर्मा को पीछे छोड़ा, डीसी के खिलाफ तूफानी शुरुआत के साथ बड़ी उपलब्धि हासिल की

ज़रा हटके अधिक खबरें

क्रिकेटIPL 2026: सीएसके के खिलाफ 5 विकेट से जीत ने एसआरएच को प्लेऑफ में पहुंचाया, जीटी ने भी किया क्वालिफाई

क्रिकेटCSK vs SRH: सीएसके के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के साथ पैट कमिंस ने एक खास लिस्ट में हार्दिक पांड्या को पीछे छोड़ा

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

क्रिकेटBAN vs PAK, 2nd Test: मुशफिकुर रहीम ने अपना 14वां टेस्ट शतक जड़ा, 16,000 अंतरराष्ट्रीय रन पूरे किए

क्रिकेट"फिट लग रहा हूँ ना?": आईपीएल 2026 के बीच एमएस धोनी ने एनएसजी कमांडो के साथ ट्रेनिंग की | VIDEO