लाइव न्यूज़ :

भारत की 'रसमलाई' विश्व की दूसरी सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली बनी मिठाई, जानें बाकी देशों का क्रम

By आकाश चौरसिया | Updated: March 17, 2024 18:04 IST

Ras Malai: दुनिया की सबसे ज्यादा 10 पसंदीदा की जाने वाली मिठाइयों में भारत की रस मलाई का नाम दूसरे नंबर पर आया। इस सूची को टेस्ट एटलस ने 'शीर्ष 10 सर्वश्रेष्ठ मिठाई' लिस्ट में जारी किया।

Open in App
ठळक मुद्देविश्व में 10 पसंदीदा की जाने वाली मिठाइयों में भारत की रस मलाई का नाम दूसरे नंबर पर आया इस सूची को टेस्ट एटलस ने 'शीर्ष 10 सर्वश्रेष्ठ मिठाई' के तहत एक लिस्ट जारी कीसफेद क्रीम, चीनी, दूध और छेना, एक प्रकार का पनीर, जिसमें हल्की इलायची का स्वाद होता है

Ras Malai: दुनिया की सबसे ज्यादा 10 पसंदीदा की जाने वाली मिठाइयों में भारत की रस मलाई का नाम दूसरे नंबर पर आया। इस सूची को टेस्ट एटलस ने 'शीर्ष 10 सर्वश्रेष्ठ मिठाई' लिस्ट में जारी किया। यह स्वादिष्ट व्यंजन, जो केसर युक्त दूध की चाशनी में भिगो कर किसी भी दुकान में पहुंचे ग्राहकों को परोसा जाता है। 

यह मिठाई सफेद क्रीम, चीनी, दूध और छेना, एक प्रकार का पनीर, जिसमें हल्की इलायची का स्वाद होता है, जैसी साधारण सामग्री से तैयार की जाती है। इसे अक्सर केसर, काजू और बादाम से सजाया जाता है और होली, दुर्गा पूजा या दिवाली जैसे उत्सव के अवसरों पर इसका सबसे अच्छा आनंद लिया जाता है।

इस सूची में सबसे ऊपर पोलैंड का 'सेर्निक' था, जो ट्वारोग, एक विशेष प्रकार के दही पनीर, अंडे और चीनी से बनी मिठाई है, जिसका आनंद अक्सर फलों और जेली के साथ लिया जाता है। तीसरे स्थान पर ग्रीस की सफाकियानोपिटा रहा, जो मलाईदार स्थानीय पनीर से भरी एक डिश है, जिसे शहद और दालचीनी के साथ परोसा जाता है।

शीर्ष 10 में जगह बनाने वाले अन्य पनीर डेसर्ट हैं न्यूयॉर्क शैली चीजकेक (यूएसए), जापानी चीजकेक (जापान), बास्क चीजकेक (स्पेन), राकोस्जी टुरोस (हंगरी), मेलोपिटा (ग्रीस), कासेकुचेन (जर्मनी), और मीसा रेजी (चेक गणराज्य)।

टॅग्स :भारतडेजर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'भारतवासियों का विश्वास मुझे न रुकने देता है, न थकने' नीदरलैंड्स में बोले PM मोदी

भारतयह समय राजनीति का नहीं, देश संभालने का है

भारतबढ़ती महंगाई, घटती विकास दर की चुनौती

भारतपूरी तरह नाजायज है सूरज की बिजली पर सरकारी शुल्क  

कारोबारसावधान! कहीं आपका आधार गलत हाथों में तो नहीं? इन 3 टिप्स से आज ही करें सुरक्षित

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो