लाइव न्यूज़ :

ट्रेन हुई लेट तो परेशान बेटे को मां से इंडियन रेलवे ने ऐसे करवाई बात, सोशल मीडिया पर हो रही है वाहवाही

By पल्लवी कुमारी | Updated: October 2, 2019 15:17 IST

इंडियन रेलवे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव है। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब किसी यात्री ने ट्वीट कर भारतीय रेल में मदद मांगी हो। इससे पहले भी कई बार सोशल मीडिया के जरिए रेलवे में यात्रियों की मदद की है।

Open in App
ठळक मुद्देरेलवे मंत्रालय की तरफ से ट्वीट आया कि भारतीय रेलवे अपने यात्रियों की देखभाल करती है।ट्वीट को शख्स ने पीयूष गोयल और रेलवे मंत्रालय को भी टैग किया है।

भारतीय रेलवे अपने पैसेंजर की मदद कर फिर से सोशल मीडिया पर वाहवाही बटौर रहा है। एक शख्स ने भारतीय रेलवे सेवा को टैग करते हुए ट्वीट किया कि वह अपनी मां से बात नहीं कर पा रहा है, क्योंकि उसकी मां जिस ट्रेन में बैठी है, वह 12 घंटे देरी से चल रही है। इस ट्वीट के बाद रेलवे ने उसकी मदद करते हुए शख्स की मां से बात करवाई। 

साश्वत नाम के ट्विटर यूजर ने ट्वीट कर कहा, ''मैं अपनी मां से बात नहीं कर पा रही हूं, मेरी मां का नाम शीला पांडे है। वह  अजमेर-सियालदह एक्सप्रेस के कोच नंबर S5 में बैठी हैं। ट्रेन 12 घंटे लेट चल रही है। प्लीज मुझे ये बताए कि मेरी मां ठीक है या नहीं।'' 

इस ट्वीट में साश्वत ने रेलवे मंत्री पीयूष गोयल और रेलवे मंत्रालय को भी टैग किया है। जिसके बाद इस ट्वीट का फौरन ही रेलवे सेवा ने जवाब दिया। 

रेलवे मंत्रालय की तरफ से ट्वीट आया कि भारतीय रेलवे अपने यात्रियों की देखभाल करती है। एक बेटा अपनी मां से बात नहीं कर पा रहा था जोकि ट्रेन में सफर कर रही थी। हमने दोनों की बात कराई। इसके आगे रेलवे ने लिखा, अपनों को अपनों से जोड़ती भारतीय रेल।

टॅग्स :आईआरसीटीसीट्विटरसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: कर्नाटक के मंदिर में प्री-वेडिंग शूट करना पड़ा भारी, स्थानीय लोगों ने फोटोग्राफर को पीटा; 7 गिरफ्तार

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी