लाइव न्यूज़ :

देखें वीडियो: पूजा-पाठ व अन्य अनुष्ठान के लिए केरल के मंदिर में लाया गया भारत का पहला रोबोटिक हाथी, देखने के लिए लोगों की उमड़ी भारी भीड़

By आजाद खान | Updated: February 28, 2023 12:09 IST

इस रोबोटिक हाथी का वीडियो पीपुल फॉर द एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल्स (पेटा) द्वारा शेयर किया गया है। इस पर पेटा ने कहा है कि इस पहल से असली हाथियों के पुनर्वास एवं उन्हें क्रूरता से बचाने में मदद मिलेगी।

Open in App
ठळक मुद्देकेरल के एक मंदिर में रोबोटिक हाथी को लाया गया है। यह हाथी आम हाथियों की तरह मंदिर के का हर काम करेगा। ऐसे में इसे देखने आए लोगों ने हाथी को सामने देख तालियां बजाने लगे।

तिरुवनंतपुरम: केरल के एक मंदिर में रोबोटिक या मैकेनिकल हाथी को देवता को समर्पित किया गया है। ऐसे में इस हाथी को लेकर यह कहा जा रहा है कि यह मंदिर के पूजा-पाठ और अन्य अनुष्ठानों में मदद करेगा। 

दरअसल, केरल के ज्यादातर मंदिरो में पूजा और अनुष्ठान के लिए हाथियों का इस्तेमाल होता है, ऐसे में केरल के एक मंदिर ने असली हाथी के बजाय रोबोटिक हाथी को इस्तेमाल करने का फैसला लिया है। इस फैसले के तहत रोबोटिक हाथी को यहां लाया गया है कि जो मंदिर के हर पूजा और अनुष्ठान में अपना योगदान देगा। 

क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, केरल के त्रिशूर जिले में इरिंजडाप्पिल्ली श्री कृष्ण मंदिर ने एक प्रतिज्ञा ली है कि वे मंदिर के पूजा-पाठ के लिए किसी भी तरह के जानवर को इस्तेमाल नहीं करेंगे। ऐसे में इस प्रतिज्ञा को देखते हुए मंदिर में यह रोबोटिक हाथी को लाया गया है। 

बताया जा रहा है कि यह मैकेनिकल हाथी हर वह काम करेगा जो असली हाथी मंदिर में रहकर करता था। ऐसे में हर रोज के पूजा-पाठ से लेकर अन्य अनुष्ठान में भी इस हाथी की मदद ली जाएगी। आपको बता दें कि केरल में हाथियां किराए पर भी मिलती है, ऐसे में मंदिरों द्वारा किराए पर ये हाथियां ली जाती है।  

पेटा ने जारी किया है वीडियो

इस रोबोटिक हाथी का नाम इरिन्जादप्पिल्ली रमन है जिसे त्रिशूर जिले में इरिंजडाप्पिल्ली श्री कृष्ण मंदिर में लाया गया है। आपको बता दें कि जानवरों पर क्रूरता के विरोध में खड़ी रहने वाली संस्था पीपुल फॉर द एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल्स (पेटा) ने भारतीय अभिनेत्री पार्वती थिरुवोथु (Parvathy Thiruvothu) के साथ मिलकर ‘नादयिरुथल’ समारोह का आयोजन किया गया था। 

इस दौरान पेटा ने रोबोटिक हाथी का छोटा सा क्लिप भी जारी किया है जिसमें हाथी को देखा जा सकता है। इस पर पेटा का कहना है कि मंदिर के इस पहल से राज्य में असली हाथियों के पुनर्वास हो पाएगा और इससे जानवर क्रूरता से भी बच पाएंगे। यही नहीं पेटा ने हाथियों के कैद पर रखने पर बोलते हुए कहा है कि इससे उन्हें अब कैद से भी आजादी मिलेगी। इस वीडियो को पेटा द्वारा जारी किया गया है।  

टॅग्स :अजब गजबवायरल वीडियोपेटाहाथीकेरल
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतकेरल कांग्रेस में सब ठीक?, वीडी सतीशन कैबिनेट में रमेश चेन्निथला को चाहिए गृह मंत्रालय?, वेणुगोपाल के बाद एक और टेंशन?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

ज़रा हटकेप्रेम-प्रसंग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ने की घटनाएं तेजी से बढ़ी?, बिहार मेंकई हाई-वोल्टेज ड्रामे, 10 दिन में 15 केस?