लाइव न्यूज़ :

4 रन से हार, तेज गेंदबाज दीपक चाहर हुए भावुक, तस्वीर वायरल

By सतीश कुमार सिंह | Updated: January 24, 2022 17:03 IST

IND vs SA: सलामी बल्लेबाज शिखर धवन की 61 और पूर्व कप्तान विराट कोहली की 65 रन की अर्धशतकीय पारियां भी टीम के काम नहीं आ सकीं।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय कप्तान केएल राहुल का बल्ला इस मैच में नहीं चला।धवन और कोहली ने दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों का डटकर सामना किया।धवन ने 58 गेंद में पांच चौके और एक छक्के से 35वां अर्धशतक पूरा किया।

IND vs SA: दक्षिण अफ्रीका ने तीसरे और अंतिम एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में भारत को चार रन से हराकर सीरीज 3-0 से क्लीन स्वीप की। बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद दक्षिण अफ्रीका की पारी 49.5 ओवर में 287 रन पर सिमट गयी। दीपक चाहर ने दबाव की परिस्थितियों के बावजूद जबरदस्त जज्बा दिखाया।

लक्ष्य के जवाब में भारतीय टीम रोमांचक मुकाबले में दीपक चाहर की अंत में खेली गई 54 रन (34 गेंद में पांच चौके और दो छक्के) की पारी से जीतने के करीब पहुंचने के बाद 49.2 ओवर में 283 रन पर सिमट गयी और उसकी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ क्लीन स्वीप से बचने की उम्मीद टूट गयी।

4 रन से हारने के बाद दीपक फूट-फूट कर रो पड़े। उनकी रोती हुई फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। टीम इंडिया के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने कहा कि ऑलराउंडर दीपक चाहर ने उन्हें मिले सीमित अवसरों में अपनी गुणवत्ता दिखाई है, और टीम उन्हें अंतिम एकादश में लगातार और अधिक रन देना चाहेगी।

मेरा मतलब है कि दीपक चाहर ने श्रीलंका में हमारे साथ मिले अवसरों को भुनाया है। उनके पास बल्ले से कुछ अच्छी क्षमता है। हम जानते हैं कि वह गेंद के साथ भी क्या कर सकते हैं। मैंने उन्हें देखा है भारत ए में भी और मुझे पता है कि वह वास्तव में अच्छी बल्लेबाजी कर सकता है।

चाहर ने इसके बाद दबाव भरी परिस्थिति में बेहतरीन बल्लेबाजी की और जसप्रीत बुमराह के साथ आठवें विकेट के लिये 55 रन की भागीदारी की। पर भारत का दुर्भाग्य कि वह 48वें ओवर में एनगिडी की गेंद का शिकार हो गये। भारत ने इस तरह आठवां विकेट 278 रन पर गंवाया। टीम आराम से जीत सकती थी। उसे अंतिम दो ओवर में जीत के लिये आठ रन चाहिए थे। लेकिन बुमराह (12) के आउट होने के बाद युजवेंद्र चहल (02) और प्रसिद्ध कृष्णा टीम को जीत तक नहीं ले जा सके।

टॅग्स :भारतीय क्रिकेट टीमदीपक चाहरदक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीमएमएस धोनीकेएल राहुलबीसीसीआईआईसीसी
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: युवराज सिंह ने पिता योगराज की टिप्पणियों पर कपिल और धोनी से सार्वजनिक रूप से मांगी माफ़ी

क्रिकेटक्या BCCI आईपीएल को हर सीज़न में 74 से बढ़ाकर 94 मैच करने का बना रहा है लक्ष्य? चेयरमैन अरुण धूमल ने दिया जवाब

क्रिकेट18 टेस्ट, 71 वनडे और 57 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच और 4968 रन, 6 शतक, 33 फिफ्टी, केंद्रीय अनुबंध में जगह नहीं, क्रिकेट से संन्यास

क्रिकेटRCB vs CSK Tickets 2026: आज से बुकिंग LIVE! फ्री मेट्रो और एंट्री के नए रूल्स

क्रिकेटराजस्थान रॉयल्स ने 47 गेंद पहले चेन्नई सुपरकिंग्स को 8 विकेट रौंदा, 15वां जन्मदिन मनाने वाले वैभव सूर्यवंशी ने 17 गेंद में कूटे 52 रन, 4 चौके और 5 छक्के

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो