लाइव न्यूज़ :

IND VS AUS FINAL: प्रयागराज में टीम इंडिया की विजय के लिए "किन्नर समुदाय ने की विशेष आरती", देखें वीडियो

By धीरज मिश्रा | Updated: November 18, 2023 10:09 IST

IND VS AUS FINAL: गुजरात के अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 19 नवंबर को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्व कप 2023 का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। भारत की जीत के लिए देशभर में प्रार्थनाओं का दौर शुरू हो चुका है। इसकी एक झलक उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में देखने को मिली है। यहां पर किन्नर समुदाय ने भारत की जीत के लिए विशेष आरती की है।

Open in App
ठळक मुद्देप्रयागराज में किन्नर समुदाय ने भारत की जीत के लिए विशेष आरती की19 नवंबर को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्व कप 2023 का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा20 साल बाद फाइनल में भारत और ऑस्ट्रेलिया का आमना सामना

IND VS AUS FINAL: गुजरात के अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 19 नवंबर को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्व कप 2023 का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। भारत की जीत के लिए देशभर में प्रार्थनाओं का दौर शुरू हो चुका है। इसकी एक झलक उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में देखने को मिली है। यहां पर किन्नर समुदाय ने भारत की जीत के लिए विशेष आरती की है।

किन्नरों के द्वारा की गई इस विशेष पूजा की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वायरल हो रहे वीडियो में किन्नर समुदाय हाथ में आरती की थाली और शंख फूंककर भारत की जीत के लिए विशेष पूजा कर रहे हैं। वहीं, अन्य के हाथों में टीम इंडिया के खिलाड़ियों की फोटो है। वायरल हो रहे वीडियो पर लोगों के कमेंट आने लगे हैं। लोगों का कहना है कि अब तो फाइनल में भारत ही जीतेगा।

20 साल का बदला लेगा भारत

साल 2003 के बाद दोनों टीमों के बीच विश्व कप का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। साल 2003 में भारत फाइनल में पहुंचा था। जहां ऑस्ट्रेलिया से उसे हार का सामना करना पड़ा था। एक बार फिर भारत फाइनल में है और उसके सामने ऑस्ट्रेलिया है। इस बार भारत में आयोजित विश्व कप में देश की उम्मीद बढ़ गई है कि इस बार विश्वकप 2023 हमारा ही होगा। 

हाउसफुल होगा स्टेडियम

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच फाइनल मुकाबला देखने के लिए स्टेडियम हाउसफुल रहने वाला है। स्टेडियम की सारी टिकट बिक चुकी है। फाइनल में दो लाख के करीब दर्शक मैच देखेंगे। वहीं देश में करोड़ों लोग भारत का हौसला बढ़ाने के लिए टीवी और मोबाइल फोन पर मैच देखेंगे। 

सभी 10 मैच जीत चुका है भारत

भारत ने विश्व कप 2023 में पहला मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था। जहां भारत ने विजयी शुरुआत की थी। अब अंतिम मुकाबला भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ है। भारतीय क्रिकेट फैंस को विश्ववास है कि भारत जीत के साथ इस टूर्नामेंट को खत्म करेगा। भारत विश्व कप में सभी 10 मैच जीतकर फाइनल में पहुंचा है।

टॅग्स :भारतऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीमऑस्ट्रेलियाKohli Indiaविराट कोहलीउत्तर प्रदेशप्रयागराज
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो