लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान पीएम इमरान खान SCO समिट की बैठक को लेकर हुये ट्रोल, वीडियो में देखिए उन्होंन क्या किया?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 14, 2019 21:27 IST

पाकिस्तान प्रधानमंत्री इमरान खान ने SCO समिट के रणनीतिक प्रोटोकॉल के नियमों का उल्लंघन किया है, जिसको लेकर सोशल मीडिया पर उनकी आलोचना की जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देशंघाई सहयोग संगठन (SCO) का शिखर सम्मेलन 13-14 जून को किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में हुई।SCO समिट में पीएम मोदी और इमरान खान की मुलाकात हुई है।

किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) सम्मेलन को लेकर पाकिस्तान प्रधानमंत्री इमरान खान सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गए हैं। इमरान खान ने  SCO समिट के रणनीतिक प्रोटोकॉल के नियमों का उल्लंघन किया है, जिसको लेकर सोशल मीडिया पर उनकी आलोचना की जा रही है। शंघाई सहयोग संगठन (SCO) का शिखर सम्मेलन 13-14 जून को किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में हुई।

पाकिस्तान की सत्तारूढ़ इपाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) ने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर SCO समिट की बैठक का एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में सम्मेलन के सभागार में इमरान खान बैठे नजर आ रहे हैं। वहीं, सम्मेलन के सभागार में बाकी देश के नेता राष्ट्राध्यक्षों और प्रतिनिधियों के स्वागत में खड़े हैं। इमरान खान अपना नाम पुकारे जाने पर कुछ देर के लिए खड़े तो हुए लेकिन उसके बाद रणनीतिक प्रोटोकॉल के नियमों को तोड़ते हुए दोबारा अपनी जगह पर बैठ गए। 

सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो गया है। लोगों ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि आपने कैसे नेता को प्रधानमंत्री बना दिया है, जो प्रोटोकॉल को नहीं निभाता है। 

SCO समिट में पीएम मोदी और इमरान खान की हुई मुलाकात

न्यूज एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से दावा किया है कि किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान से मुलाकात हुई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने एक-दूसरे का अभिवादन किया है। 

टॅग्स :इमरान खानपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल