लाइव न्यूज़ :

बिना हाथ वालों को अब नहीं होगी परेशानी, सिर्फ आवाज देने पर प्लेट से खाना खिलाएगा 'फूड बडी'

By भाषा | Updated: July 18, 2019 19:57 IST

आईआईटी गांधीनगर के दो छात्रों-क्रिस फ्रांसिस और प्रवीण वेंकटेश ने इस उपकरण को विकसित किया है और पेटेंट के लिए भी भेज दिया है, जिसमें उन्हें 2,000 से 3,000 रुपये का खर्चा आया।

Open in App

हाथ नहीं होने या उनमें किसी भी तरह की दिक्कत की वजह से जिन लोगों को खाना खाने में समस्याओं का सामना करना पड़ता है, वह अब अपने ‘फूड बडी’ नाम के सहयोगी को सिर्फ आवाज देंगे और वह उन्हें खाना खिलाने में मदद करेगा। यह ‘फूड बडी’ प्लेट से खाना उठाने से लेकर मुंह तक पहुंचाने का काम करेगा। यह ‘फूड बडी’ एक उपकरण का नाम है।

इस उपकरण को गूगल असिस्टेंट या अमेजॉन एलेक्सा के जरिए वॉइस कमांड (बोलकर निर्देश) दिया जा सकता है। आईआईटी गांधीनगर के दो छात्रों-क्रिस फ्रांसिस और प्रवीण वेंकटेश ने इस उपकरण को विकसित किया है और पेटेंट के लिए भी भेज दिया है, जिसमें उन्हें 2,000 से 3,000 रुपये का खर्चा आया।

फ्रांसिस ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘ वैसे लोग जिनके हाथ काम नहीं करते, उन्हें खाना खाने के लिए सहायता की जरूरत पड़ती है। सामान्य तौर पर परिवार का कोई सदस्य, दोस्त या सेवा देने वाल कोई कर्मी ऐसे व्यक्ति को खिलाता है लेकिन कभी-कभी देखरेख करने वालों के दूर रहने से समस्या पैदा हो जाती है।’’ फ्रांसिस आईआईटी से कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे हैं। वहीं वेंकटेश इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के छात्र हैं। 

टॅग्स :भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारIIT 2026: उम्मीदवार की क्षमता के अनुसार प्रश्न, एआई को देखते हुए चेंज, 23 आईआईटी का फैसला, एमटेक और पीएचडी पाठ्यक्रम में बदलाव

भारतCivil Engineering: 10 IIT संस्थानों से सिविल इंजीनियरिंग करने वाले छात्रों में केवल 57% को 2020-21 में मिली प्लेसमेंट

पाठशालाGATE 2021 Exam: आईआईटी बॉम्बे ने जारी किया शेड्यूल, देखें आवेदन से लेकर परीक्षा तक की सभी जानकारी

भारतIIT खड़गपुर के शोधकर्ताओं ने कोविड-19 के रैपिड टेस्ट के लिए तैयार की 'नोवेल टेक्नोलॉजी', सिर्फ 400 रुपये में होगी जांच

पाठशालाNIT में एडमिशन के लिए भी 12वीं में 75 फीसदी अंकों की अनिवार्यता खत्म, कोरोना के चलते हुए फैसला

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो